Uttarakhand Weather News: पहाड़ी इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट, जानिए कब बदलेगा मौसम का ये मिजाज
Uttarakhand Weather News: प्रदेश में कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पहाड़ी इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। भले ही बारिश के चलते मैदानी क्षेत्रों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन चारधाम यात्रा मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते प्रभावित हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में अगले तीन दिन बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका जताई है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग की ओर से 29 मई तक पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 30 मई को प्रदेशभर में मौसम साफ रहने के आसार हैं।
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023: दो दिन बाद शुरू हुई हेमकुंड साहिब की यात्रा, कड़ाके की ठंड के बीच 1400 तीर्थयात्री रवाना
देहरादून का तापमान
अधिकतम : 34
न्यूनतम : 22
सूर्याेदय- 5:18
सूर्यास्त- 07:12