{"_id":"655703397ff1f2538f046fba","slug":"uttarakhand-weather-news-updates-will-remain-dry-for-next-four-days-there-will-be-relief-from-cold-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather News: प्रदेश के सभी जिलों में अलगे चार दिन तक शुष्क रहेगा मौसम, ठंड से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather News: प्रदेश के सभी जिलों में अलगे चार दिन तक शुष्क रहेगा मौसम, ठंड से मिलेगी राहत
Fri, 17 Nov 2023 12:49 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:49 PM IST
सार
बीते दिनों ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी से पर्वतीय जिलों में सुबह-शाम ठंड का अहसास होगा। इसका थोड़ा असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा। तापमान की बात करें तो शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश भर में आज से अलगे चार दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में पर्वतीय इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट नहीं होगी। हालांकि सुबह-शाम सर्द हवाएं चलने से ठंड का अहसास होगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 20 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
जबकि बीते दिनों ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी से पर्वतीय जिलों में सुबह-शाम ठंड का अहसास होगा। इसका थोड़ा असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा। तापमान की बात करें तो शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarkashi Tunnel Collapse: ऑपरेशन सिलक्यारा पर है पीएमओ की निगाह, पीएम मोदी लगातार ले रहे घटना का अपडेट
विज्ञापन
पंतनगर का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। टिहरी जिले के अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री रहा।