फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News Update weather will remain dry till March 8 will be relief from cold

Uttarakhand Weather: आज से शुष्क रहेगा मौसम, ठंड से मिलेगी राहत, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा हाल

Wed, 05 Mar 2025 02:40 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 05 Mar 2025 02:40 PM IST
सार

मंगलवार को पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से कड़ाके की ठंड का लोगों को अहसास हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Update weather will remain dry till March 8 will be relief from cold
उत्तराखंड मौसम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेशभर में आज (बुधवार) से मौसम शुष्क रहने से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तराखंड में आठ मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। आसमान साफ रहने से चटक धूप खिलेगी। इसके चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक ठंड से राहत मिलेगी।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह मैदान से लेकर पहाड़ तक हल्की बूंदाबांदी हुई। दोपहर के समय बादल छाने व शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, दोपहर बाद मौसम खुला तो शीतलहर का सिलसिला थमा और ठंड से राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आठ मार्च तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: टीबी मरीजों को गोद लेंगे महाविद्यालयों के शिक्षक और विभागीय अधिकारी, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, चमोली जिले में मंगलवार को भी मौसम खराब रहा। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। इससे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि पूर्वाह्न 11 बजे मौसम सामान्य हुआ और धूप खिली लेकिन देर शाम को फिर मौसम खराब हो गया। बदरीनाथ धाम में अधिकतम तापमान माइनस आठ और न्यूनतम तापमान माइनस तीन, ज्योतिर्मठ में अधिकतम तापमान चार और न्यूनतम तापमान माइनस एक, औली में अधिकतम तीन और न्यूनतम माइनस दो रहा। तापमान में आई गिरावट से लोग दिनभर अपने घरों में दुबके रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed