फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather news Update Warning of heavy rain for four days in Uttarakhand

Uttarakhand Weather News  प्रदेश में अगले चार दिन भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

Sun, 30 Jul 2023 12:41 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 30 Jul 2023 12:41 PM IST
सार

अगले चार दिन तक उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार है। दो अगस्त तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand  Weather news Update Warning of heavy rain for four days in Uttarakhand
बारिश - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तराखंड के सभी 13 जिलाें में रविवार से अगले चार दिन तक भारी बारिश के आसार हैं। उत्तरकाशी और हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 30 जुलाई से दो अगस्त तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: घर में सो रहे भाई-बहन को कोबरा ने डसा, हालत नाजुक, डोईवाला में हुई घटना से सहमे लोग
विज्ञापन


प्रदेश के बारिश के चलते जन-जीवन अस्त व्यस्त हो रखा है। हाईवे सहित तमाम सड़कें व पैदल मार्ग बुरी तरह प्रभावित हो गए हैं।  बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार को खचड़ा नाला और लामबगड़ नाले में करीब 10 घंटे तक बाधित रहा। लामबगड़ नाले में हाईवे का करीब 20 मीटर हिस्सा बह गया है। यहां सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। हालांकि अभी भी नाले में पानी अधिक होने के कारण छोटे वाहन फंस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों की मौजूदगी में यात्रा वाहनों की आवाजाही करवाई जा रही है। छिनका में भी पहाड़ी से मलबा आने के कारण करीब एक घंटे तक हाईवे के दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रुकी रही। शुक्रवार रात को हुई भारी बारिश से लामबगड़ नाले में बदरीनाथ हाईवे करीब 20 मीटर तक बह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed