फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News Update At some places water level of the rivers reached danger level

Uttarakhand: कुछ जगहों पर नदियों का जलस्तर खतरे के पास पहुंचा, बैराज- जलाशय के जल स्तर की हो रही है निगरानी

Tue, 22 Jul 2025 09:59 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 22 Jul 2025 09:59 AM IST
सार

उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में आज भी तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले में कहीं-कहीं बहुत भारी से भारी वर्षा होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Update At some places  water level of the rivers reached danger level
प्रतीकात्मक - फोटो : संवाद

विस्तार

बारिश के चलते कई जगहों पर नदियों का जल स्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया। सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 स्थानों पर नदियों में पांच जगहों पर दोपहर तीन बजे तक नदियों का जलस्तर बढ़ रहा था, जबकि चार जगह कम और चार जगह स्थिर बना हुआ था।

विज्ञापन

केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सत्यनारायण में सौंग नदी का खतरे का जल स्तर 338.20 मीटर है, यहां पर तीन बजे तक नदी का जल स्तर 337.15 तक पहुंच गया था। जोशीमठ में अलकनंदा का खतरे का जल स्तर 1383.00 मीटर है, यहां पर 1375.89 मीटर था। पिथौरागढ़ जिले के चमगाढ़ में सरयू नदी का खतरे का जल स्तर 453 मीटर है, यहां पर 447.80 मीटर पर पहुंच गया था। वहीं धारचूला में काली नदी का खतरे का जल स्तर 890 मीटर है, यहां पर 888.50 मीटर था। जौलजीबी में गौरी नदी के खतरे का जल स्तर 607.80 मीटर है, यह 604.25 मीटर तक पहुंचा हुआ था।

विज्ञापन

मदकोट में गौरी नदी खतरे का जल स्तर 1215.10 है, यहां पर 1211.65, चौखुटिया रामगंगा में 923.45 मीटर है, यहां पर 921.700 मीटर तक नदी का जल स्तर पहुंच गया। कपकोट और बागेश्वर में क्रमश: सरयू नदी का जल स्तर पर खतरे का जल स्तर क्रमश: 1034 व 870.70 मीटर है। यहां पर 1031 और 866.10 मीटर तक पहुंच गया। बागेश्वर में गोमती नदी, माया कुंड ऋषिकेश में गंगा, नौगांव में यमुना और त्यूनी में टोन्स का खतरे का जल स्तर 870.70, 340.50, 1059.50 व 903.23 मीटर पर खतरे का जल स्तर है। यहां पर क्रमश: 863.60, 337.15, 338.12, 1058.96, 888.800 मीटर पर पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: आज भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, टिहरी में बंद रहेंगे स्कूल, 121 सड़कें अवरुद्ध

बैराज- जलाशय के जल स्तर की हो रही है निगरानी

राज्य के 12 बैराज और 12 जलाशयों के जलस्तर की भी लगातार निगरानी की जा रही है। इसमें आठ जगहों पर जल स्तर स्थिर बना हुआ है। दो जगह जल स्तर बढ़ा है, जबकि दो जगह कम हुआ है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed