फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News Today: weather is clear today

Uttarakhand Weather Today : गुरुवार को राज्य में मौसम शुष्क, अधिकतर इलाकों में खिली धूप

Thu, 07 Jan 2021 11:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 07 Jan 2021 11:42 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Today: weather is clear today
सभी इलाकों में गुरुवार को मौसम साफ - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के सभी इलाकों में गुरुवार को मौसम साफ बना हुआ है। यहां सुबह से ही अधिकतर इलाकों में धूप खिली हुई है। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में गुरुवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। साथ ही मैदानी क्षेत्रों के कुछ जिलों में कोहरा छाए रहने के आसार हैं। 

विज्ञापन


नीती और माणा हाईवे पर जमीं बर्फ को हटाना शुरू

गुरुवार को सीमा सड़क संगठन ने चमोली में चीन सीमा क्षेत्र में नीती और माणा हाईवे पर जमीं बर्फ को हटाना शुरू कर दिया। बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी से आगे बर्फ जमी हुई है, जबकि जोशीमठ-मलारी हाईवे पर मलारी से आगे हाईवे अवरुद्ध है।
विज्ञापन


सेना और आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही को सुचारु करने के लिए बीआरओ की ओर से दोनों हाईवे पर जमीं बर्फ को जेसीबी मशीन से हटाया जा रहा है। बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि दोनों हाईवे पर भारी मात्रा में बर्फ जमीं हुई है। बर्फ को हटाने का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही बर्फ हटाकर हाईवे को सुचारु कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों से बर्फ हटाने में जुटी सेना और आईटीबीपी

सीमांत पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद बृहस्पतिवार को धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। छियालेख से नाभीढांग तक भारी बर्फबारी हुई है। आईटीबीपी और सेना स्नो कटर और जेसीबी मशीन से बर्फ हटाने का कार्य कर रहे हैं।

चीन सीमा से लगे छियालेख से नाभीढांग तक जमकर बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद बीआरओ और सेना की जेसीबी मशीन मजदूरों के साथ बर्फ हटाने का कार्य कर रहे हैं। दोपहर तक सड़क से बर्फ हटा दी गई थी। मुनस्यारी का अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

बर्फबारी के बाद मुनस्यारी में पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे होटल व्यवसायियों के चेहरे खिले हुए हैं। तीन दिन मौसम खराब रहने के बाद बृहस्पतिवार को धूप खिलने से जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में दिनभर खुशनुमा मौसम बना रहा। लोग दिनभर घरों की छतों पर धूप का आनंद लेते हुए नजर आए। 

गिनीबैंड में बर्फ के कारण नहीं चढ़ पाईं पर्यटकों की गाड़ियां

भारी बर्फबारी के कारण मुनस्यारी के गिनी बैंड से पर्यटकों की 30 गाड़ियों को लौटना पड़ा। गिनीबैंड के पास बर्फबारी के कारण बुधवार देर शाम गाड़ियां नहीं चढ़ पा रही थीं। इस कारण पर्यटकों को थल की ओर लौटना पड़ा। बृहस्पतिवार को बर्फ पिघलने के बाद वाहन मुनस्यारी पहुंचे।

दून समेत विभिन्न स्थानों पर हुई बारिश, ऊंची पहाड़ियों पर गिरी बर्फ

देहरादून समेत प्रदेशभर में बुधवार को विभिन्न स्थानों पर झमाझम बारिश हुई। वहीं कई ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर बाद मौसम साफ होने से लोगों को ठिठुरन से राहत भी मिली।

मंगलवार देर रात 2:30 बजे शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। बुधवार तड़के होते होते तेज बौछारें पड़ने लगीं। शहर के कई स्थानों पर दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे जहां एक तरफ लोगों को सूखी ठंड से निजात मिली, वहीं तापमान गिरने से ठिठुरन बढ़ गई। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ होने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

चकराता/विकासनगर में तीन दिनों से रूक-रूक जारी बारिश के बाद चकराता की ऊंची चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। दूर से ही बर्फ से आच्छादित ये ऊंची चोटियां पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रही है। वहीं चकराता और लोखंडी में बर्फबारी न होने से पर्यटक खासा निराश हुए।

बुधवार की दोपहर बाद ऊंची चोटियों से लेकर मैदानी इलाकों में धूप खिली रही। जिसके चलते लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन शाम को चली हवाओं ने ठंड में एक बार फिर इजाफा कर दिया। जगह-जगह लोग अलाव और हीटर तापते नजर आए। चकराता का अधिकतम तापमान नौ डिग्री और न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मालूम हो कि बीते रविवार की रात से ही क्षेत्र में रूक-रूक कर बारिश का दौर जारी है। मंगलवार की रात भी क्षेत्र में बारिश होती रही। जिससे लोगों को ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की अच्छी उम्मीद थी लेकिन, यह उम्मीद धरी की धरी रह गई। देववन, खंडबा, मोयला टॉप, मुंडाली में हल्की बर्फबारी हुई। वहीं लोखंडी और चकराता में बर्फबारी नहीं हुई।

दोपहर दो बजे बाद आसमान में चटक धूप निकल आई। जिससे लोगों को थोड़ी राहत महसूस की। मैदानी इलाकों में भी कमावेश मौसम के ऐसे ही रंग देखने को मिले। जहां दोपहर बाद धूप निकल आई लेकिन, शाम ढलने के बाद ठंडी हवाएं चलने लगी। विकासनगर का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 09 डिग्री रहा। 

लैंसडौन : ताड़केश्वर की पहाड़ियों पर हुआ मौसम का पहला हिमपात 

तीन दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश के बीच लैंसडौन में हिमपात के आसार बनते बनते रह गए। वहीं ताड़केश्वर की पहाड़ियों पर रात मौसम का पहला हिमपात हुआ। जिससे पहाड़िया बर्फ की सफेद चादर से ढकी रही। लैंसडौन में बर्फबारी का नजारा देखने के लिए आए पर्यटकों को निराशा हाथ लगी। 

तीन जनवरी से लैंसडौन और निकटवर्ती क्षेत्रों में रुक रुक कर बारिश हो रही है। मंगलवार रात भर आकाश पर बदल छाए रहे रात 1 बजे से सुबह 6 बजे तक मूसलाधार बारिश का दौर चला। जिससे लैंसडौन का तापमान 3 डिग्री के आसपास रहा। बुधवार सुबह एक बार फिर सात बजे के आसपास मौसम बिगड़ा आसमान में काले बादल छाते ही तापमान 1 डिग्री पहुंच गया।

इसके बाद रिमझिम बारिश के बीच हल्के ओले के गिरने लगे। हल्के ओले गिरते ही बर्फबारी होने के आसार में पर्यटकों के चेहरे खिल गए और वे हिमपात देखने के लिए होटलों से बाहर निकल आए। लेकिन, कुछ देर बाद बारिश थमने और हिमपात नहीं होने के कारण पर्यटक मायूस हो गए। 

उधर, मंगलवार को रातभर हुई बारिश के बाद ताड़केश्वर क्षेत्र की पहाड़ियों में सीजन का पहला हिमपात हो गया। बर्फबारी देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक ताड़केश्वर पहुंच गए। उन्होंने बफबारी का जमकर लुत्फ उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed