Uttarakhand Weather: नैनीताल में खिल रही चटख धूप, जनवरी में हो रहा गर्मी जैसा अहसास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के कई इलाकों में धूप तो कहीं कोहरा बना हुआ है। सूर्य देव की तपिश से नैनीताल में दिन के समय गर्मी का एहसास हो रहा है जबकि आमतौर पर इन दिनों नैनीताल में बर्फबारी के साथ सर्दी का सितम रहता था। जनवरी में मौसम के इस मिजाज से सैलानी भी हैरान हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी तीन दिनों तक नैनीताल में बर्फबारी होने की उम्मीद नहीं है।
बता दें कि कुछ साल पहले तक नैनीताल में दिसंबर के आखिरी हफ्ते तक हिमपात हो जाता था। इससे जनवरी में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ती थी। पर इस साल मौसम का मिजाज बिल्कुल उलट है। जनवरी के पहले हफ्ते में एकाध दिन जरूर ठंड हुई, लेकिन अन्य दिनों में दोपहर का मौसम राहत देने वाला रहा है।
सुबह-शाम को छोड़कर अन्य समय ठंड का असर नहीं है। सुबह से दोपहर बाद तक खुला आसमान और चटक धूप पर्यटन व्यवसायियों को भी खूब रास आ रही है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी अगले कुछ दिनों तक नैनीताल में ऐसे ही धूप खिली रहेगी।
पर्वतीय क्षेत्रों में प्रदूषण और कोहरा न होने के कारण जाड़ों में अच्छी धूप खिलती है, जबकि तराई में प्रदूषण और कोहरे के कारण धूप का असर कम हो जाता है। अगले तीन दिन तराई-भाबर में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा और मध्यम से घना कोहरा भी छाया रह सकता है। रात में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। नैनीताल में अगले तीन दिनों तक बर्फबारी होने की उम्मीद नहीं है।
डॉ.आरके सिंह, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पंतनगर विश्वविद्यालय
बीते दिनों में नैनीताल का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
11 जनवरी 13 6
10 जनवरी 14 6
9 जनवरी 12 5
8 जनवरी 12 4
7 जनवरी 13 4
6 जनवरी 10 3
5 जनवरी 13 3
4 जनवरी 12 10
3 जनवरी 8 1
2 जनवरी 14 4
1 जनवरी 12 4