फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News Rain alert schools remain closed in Pauri district today

Uttarakhand Weather News: प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, पौड़ी जिले में आज बंद रहेंगे स्कूल, 27 सड़कें बंद

Mon, 21 Jul 2025 08:11 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 21 Jul 2025 08:11 AM IST
सार

भारी बारिश के अलर्ट के चलते आज पौड़ी जिले में स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं  चमोली में छह, टिहरी में एक, उत्तरकाशी में चार, पिथौरागढ़ में छह, बागेश्वर में दो और देहरादून जिले में चार ग्रामीण सड़कें बंद हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Rain alert schools  remain closed in Pauri district today
बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में फिर तेज दौर की बारिश है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


सके अलावा इन जिलों के कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश और 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो 26 जुलाई तक प्रदेशभर में हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग ने पौड़ी जनपद में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिस पर डीएम स्वाति एस भदौरिया ने सोमवार को जनपद में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने सभी संबंधित विभागीय अफसरों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने भारी बारिश के चलते लोगों से संवेदनशील व आपदा संभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने व नदी नालों के समीप न जाने की अपील की है।

प्रदेश में बंद 47 सड़कों में से 20 खुली
प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 47 सड़कें बंद हो गईं। इसमें से 20 सड़कों को खोल दिया गया है, जबकि 27 सड़कें अब भी बंद हैं। बंद सड़कों में से 24 ग्रामीण क्षेत्रों की हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक रुद्रप्रयाग जिले में चार ग्रामीण सड़कें बंद हैं।



ये भी पढे़ं...रुड़की में बवाल: विवाद के बाद दो पक्षों में पथराव, फायरिंग की चर्चा, इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात

जबकि चमोली में छह, टिहरी में एक, उत्तरकाशी में चार, पिथौरागढ़ में छह, बागेश्वर में दो और देहरादून जिले में चार ग्रामीण सड़कें बंद हैं। बंद सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, हरिद्वार, चंपावत और पौड़ी गढ़वाल जिले में सभी मार्ग यातायात के लिए सुचारु हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed