मंगलौर के मोहल्ला किला में दो पक्षों के बीच बवाल हो गया। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। बताया जा रहा हैं कि संघर्ष के दौरान एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग भी की। इस दौरान दो युवक घायल हो गए। तनाव को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस बल तैनात कर दिया गया हैं। आरोपी फरार बताए गए हैं। पुलिस अधिकारी फायरिंग की पुष्टि नहीं कर पाए हैं।
रुड़की में बवाल: विवाद के बाद दो पक्षों में पथराव, फायरिंग की चर्चा, इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात
अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की (हरिद्वार)
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:02 AM IST
सार
रिक्शा तेज चलाने को लेकर रविवार की दोपहर को दो युवकों के बीच विवाद हो गया था। उस समय लोगों ने दोनों युवकों को समझा-बुझाकर कर मामला शांत करा दिया था। देर शाम को फिर से दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और गाली गलौज करते हुए एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन