{"_id":"64c69f668a5ed6c5e5046fa5","slug":"uttarakhand-weather-news-heavy-rainfall-yellow-alert-in-six-districts-2023-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: मसूरी में जमकर बरसे मेघ, छाया कोहरा, छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: मसूरी में जमकर बरसे मेघ, छाया कोहरा, छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
Mon, 31 Jul 2023 06:18 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 31 Jul 2023 06:18 PM IST
सार
Uttarakhand Weather Update: अगले कुछ दिनों तक रुक-रुककर कई दौर की बारिश होने के साथ तेज गर्जन और बिजली चमकने के आसार हैं।
विज्ञापन
मसूरी में बारिश के बाद छाया कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में आज दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। वहीं, दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और राजधानी देहरादून समेत मसूरी व अन्य पहाड़ी इलाकों में बारिश हुई। मसूरी में बारिश के बाद कोहरा छा गया।
विज्ञापन
वहीं, आज छह जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से सोमवार को प्रदेशभर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। खासकर देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका है।
विज्ञापन
Badrinath Highway: कर्णप्रयाग में पुश्ते से लगातार गिर रहे पत्थर, सात घंटे जाम में फंसे रहे हजारों तीर्थयात्री
विज्ञापन
अन्य जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है। वहीं, अगले कुछ दिनों तक रुक-रुककर कई दौर की बारिश होने के साथ तेज गर्जन और बिजली चमकने के आसार हैं।
मैदान में दिनभर उमस भरी गर्मी ने सताया
प्रदेश भर के मैदानी इलाकों में अगले पांच दिनों तक उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती हैं। हालांकि, बारिश से पहाड़ी जिलों में गर्मी से राहत रहेगी। वहीं, बीते कुछ दिनों से देहरादून जिले के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसके चलते शहर में उमस भरी गर्मी सता रही है। सोमवार को भी दिनभर उमस रही।