फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News Heavy rainfall Yellow alert in many districts roads closed All Update

Uttarakhand Weather: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, गंगोत्री-यमुनोत्री समेत 286 सड़कें बंद

Thu, 20 Jul 2023 09:05 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Jul 2023 09:05 AM IST
सार

 Uttarakhand Weather Update: आज और कल जुलाई तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने से सड़क और राजमार्ग अवरूद्ध हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Heavy rainfall Yellow alert in many districts roads closed All Update
यमुनोत्री हाईवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं, मैदानी इलाकों में हल्की धूप से दिन की शुरुआत हुई। उधर, आज प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। जबकि, 21 जुलाई को प्रदेशभर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और देहरादून में कहीं-कहीं तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 19 से 21 जुलाई तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने से सड़क और राजमार्ग अवरूद्ध हो सकते हैं। 
विज्ञापन


Uttarakhand: पिथौरागढ़ में बादल फटा, गुंजी- कालापानी को जोड़ने वाला बैली ब्रिज मलबे में दबा, सड़क भी ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
 

गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद

गंगोत्री हाईवे बंदरकोट और लालढांग के पास मलवा आने के कारण सुबह बंद हो गया। बीआरओ की टीम रास्ता खोलने का प्रयास कर रही है। उधर, यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में देर रात से लगातार बारिश के चलते यमुना नदी के साथ ही सहायक नदी नाले उफान पर। वहीं, राना चट्टी झर्झर गाड़ के बीच मलबा और बोल्डर आने से आवाजाही बंद हो गई। स्थानीय लोगों के साथ ही श्रद्धालु भी फंसे हैं। 

प्रदेश में 286 सड़कें बंद 

प्रदेश में भारी बारिश के कारण विभिन्न पर्वतीय जिलों में जगह-जगह भूस्खलन और स्लिप आने से एक नेशनल हाईवे समेत 286 सड़कें बंद हैं। बुधवार शाम तक 51 सड़कें ही खुल पाईं थीं। सड़कों को खोलने के काम मेें 231 जेसीबी मशीनों को लगाया गया।

लोनिवि की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में 214 सड़कें एक दिन पहले से बंद थीं। बुधवार को 123 सड़कें और बंद हुईं। कुल 337 बंद सड़कों में से बुधवार शाम तक 51 सड़कों को ही खोला जा सका था। लोनिवि के प्रमुख अभियंता दीपक यादव ने बताया कि प्रदेश में एक नेशनल हाईवे, 14 स्टेट हाईवे, चार मुख्य जिला मार्ग, चार जिला मार्ग, 123 ग्रामीण सड़कें और 140 पीएमजीएसवाई की सड़कें बंद हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर सड़कों को खोलने की कार्रवाई की जा रही है।

प्रदेश में 15 जून से अभी तक कुल 2339 सड़कें बंद हो चुकी हैं। इनमें से 2053 को खोल दिया गया है। जबकि 33 पुल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं, इनमें से कुछ पुलों को आवागमन के लिए फौरी तौर पर बंद कर दिया गया है। लोनिवि के आकलन के अनुसार पुलों और सड़कों को पूर्वत स्थिति में लाने के लिए 16991.36 लाख रुपये के बजट की जरूर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed