फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News: Heavy Rainfall Red Alert for 18 june

उत्तराखंड मौसम: शुक्रवार को तीन जिलों में भारी बारिश की संभावना, रेड अलर्ट जारी

Thu, 17 Jun 2021 11:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Jun 2021 11:15 PM IST
सार

मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि इन जिलों में छोटी नदियों, नालों के समीप रहने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News: Heavy Rainfall Red Alert for 18 june
बारिश - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जैसे जिलों में शुक्रवार को बहुत भारी बारिश की संभावना है। जबकि, चमोली बागेश्वर अल्मोड़ा उधमसिंह नगर में भारी बारिश के आसार हैं। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


पिथौरागढ़-घाट हाइवे: 46 घंटे बाद भी नहीं खुली सड़क, चीन सीमा को जोड़ने वाला रास्ता भी बंद
विज्ञापन


मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि इन जिलों में छोटी नदियों, नालों के समीप रहने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इतना ही नहीं मौसम विभाग के मुताबिक मौसम के बदले मिजाज के चलते राज्य के मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की भी संभावना जताई गई है। वहीं, देहरादून समेत कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही तेज बौछार पड़ने की संभावना व्यक्त की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दून में बारिश से मौसम हुआ सुहाना
राजधानी दून और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बृहस्पतिवार की शाम अचानक बदल गया। बादल छाए और कुछ इलाकों में बारिश भी हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते पारे में भी गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

कोड़िया में चट्टान टूटने से साढ़े आठ घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे

ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य के कारण झूलती चट्टानें परेशानी का सबब बनी है। भारी बारिश के दौरान बदरीनाथ हाईवे पर कोड़िया में चट्टान टूटने से साढ़े आठ घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। बृहस्पतिवार सुबह हाईवे सुचारु हो पाया, जिसके बाद सवारियों ने राहत की सांस ली।

कोड़िया में हाईवे पर झूलती चट्टानें परेशानी का सबब बनी हैं। बारिश होने पर मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ रहे हैं। बुधवार रात को करीब दो बजे बारिश के बीच यहां चट्टान का एक हिस्सा टूटने से भारी मात्रा में मलबा और चट्टान हाईवे पर आ गई, जिससे हाईवे बंद हो गया। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे एनएच को हाईवे बंद होने की सूचना मिली, जिसके बाद मलबा हटाने के लिए तीन जेसीबी लगाई गई। मलबे को ट्रकों के जरिए डंपिंग जोन में डाला गया।

इस दौरान यहां वाहनों का जाम लग गया जिससे लोग परेशान रहे। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े दस बजे हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया गया। पीपलकोटी के नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल ने कहा कि बरसात निपटने के बाद एनएच को कोड़िया में हिल साइट लटकी चट्टानों को हटाने की मांग की, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतें न हों। इधर, एनएच के सहायक अभियंता शशिकांत का कहना है कि कोड़िया में हाईवे को सुचारु कर दिया गया है। हाईवे के भूस्खलन क्षेत्रों में मशीनरी व मेन पावर की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed