फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News Cold will increase from today rain and snowfall warning

Uttarakhand Weather: यमुनोत्री धाम समेत आस-पास के क्षेत्रों में हुई बर्फबारी, हरिद्वार में दो दिन बंद रहेंगे स

Tue, 09 Jan 2024 07:28 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 09 Jan 2024 07:28 PM IST
सार

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में कल से मौसम का मिजाज बदलेगा। दिन-रात में भी पारा गिरेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, बारिश होने के बाद मैदानी इलाकों में कोहरा छंटेगा और धूप खिलने से ठंड से राहत भी मिलेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Cold will increase from today rain and snowfall warning
यमुनोत्री धाम में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में मंगलवार शाम को मौसम ने करवट बदली। यमुनोत्री धाम सहित आस-पास खरशालीगांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी, फूलचट्टी क्षेत्र में बर्फबारी हुई। वहीं, निचले इलाकों में बारिश हुई।  बर्फबारी के बाद से क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। 

विज्ञापन


वहीं, अब मौसम विज्ञान केंद्र ने पांच जिलों में बारिश की संभावना जताई है। जबकि तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक के तापमान पर सीधा असर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीजन में विंटर बारिश बहुत कम होने से दिन के सामान्य तापमान में दो से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जबकि पाला और कोहरा छाने से रात का तापमान सामान्य से दो से छह डिग्री तक नीचे जा रहा है। यही वजह है कि मैदानी इलाकों में पहाड़ों के मुकाबले ज्यादा गलन व सूखी ठंड हो रही है। ऐसे में बारिश होने से भले ही तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन गलन वाली ठंड से राहत मिलेगी।

मैदान में कोहरा छंटेगा तो खिलेगी धूप

मैदानी इलाकों में बीते कुछ दिनों से घना कोहरा छा रहा है। दिन के समय भी कोहरा छाने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, बारिश होने के बाद मैदानी इलाकों में कोहरा छंटेगा और धूप खिलने से ठंड से राहत भी मिलेगी।

ये भी पढ़ें...Rishikesh: चीला मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो रेंजरों समेत चार की मौत, नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे अधिकारी


कड़ाके की ठंड से जमा नलों का पानी
जोशीमठ नगर क्षेत्र में सुबह और रात को कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिस कारण नलों पर बहने वाला पानी जमने लगा है। टीवी टावर के पास नल पर बहने वाला पानी जम गया। यहां रात को पारा -10 तक जा रहा है। स्थानीय निवासी भूपेंद्र सिंह राणा ने बताया कि रात को कड़ाके की ठंड से नलों पर पानी जम रहा है जिससे नलों में पानी नहीं आ रहा है। बताया कि उन्होंने रात को नल खुला छोड़ दिया था लेकिन सुबह देखा तो नल से निकलने वाला पानी जम गया। दिन में तो धूप खिल रही है, लेकिन शाम होते ही ठंड बढ़ जा रही है।

10 और 11 जनवरी को बंद रहेंगे समस्त निजी स्कूल
जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल की ओर से 10 और 11 जनवरी को अधिक कोहरा और ठंड पड़ने की आशंका को देखते हुए जनपद के  सरकारी स्कूलों के साथ ही कक्षा एक से आठ तक समस्त निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बदं करने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed