फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News: BRO Team open Removing Snow from 14 thousand feet high Road

उत्तराखंड: बीआरओ ने 14 हजार फीट की ऊंचाई पर खोली गुंजी से आदि कैलाश जाने वाली सड़क

Sun, 30 May 2021 11:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 May 2021 11:21 PM IST
सार

35 किलोमीटर सड़क एईई अमन और जेई दीपक के नेतृत्व में खोली गई। पहले गुंजी से कुटी तक 18 किलोमीटर सड़क पर आए ग्लेशियर हटाए गए और फिर कुटी से ज्योलीकांग-आदि कैलाश की 17 किलोमीटर सड़क सुचारू की। अब सड़क खुल जाने पर सड़क निर्माण के अन्य कार्य में तेजी आएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News: BRO Team open Removing Snow from 14 thousand feet high Road
बर्फ काटकर बनाया रास्ता - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

बीआरओ की 65-आरसीसी ने 14 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित बर्फ से पटी 35 किलोमीटर लंबी गुंजी, कुटी, ज्योलीकांग, आदि कैलाश जाने वाली सड़क खोल दी है। इससे बीआरओ के साथ ही माइग्रेशन और सेना के जवानों को चेकपोस्टों पर जाने में आसानी होगी। इसके अलावा आदि कैलाश की यात्रा पर जाने वाले स्थानीय लोगों को भी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


इस बार हुई भारी बर्फबारी से उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित गुंजी-कुटी सड़क बंद हो गई थी। इससे माइग्रेशन पर जाने वाले लोग आगे नहीं जा पा रहे थे। इसके अलावा अग्रिम चौकियों पर तैनात सुरक्षा बलों के जवानों को भी आवागमन में असुविधा हो रही थी। बीआरओ के कमांडर कर्नल एनके शर्मा ने बताया कि सीमा के अंतिम माइग्रेशन गांव कुटी के लोगों और सीमा पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को आवागमन में हो रही दिक्कत को देखते हुए सड़क खोलने के लिए तेजी से काम किया गया।
विज्ञापन


उत्तराखंड में बादलों का कहरः पौड़ी में तड़के फटा बादल, मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीआरओ ने पिछले साल गुंजी, कुटी, ज्योलीकांग तक की सड़क का निर्माण कर दिया था। शीतकाल में सुरक्षाकर्मी और गांव के लोग नीचे की घाटियों पर आ जाते हैं। सड़क खुल जाने से आदि कैलाश पर्वत को दर्शन को जाने वाले स्थानीय लोगों के साथ सुरक्षा कर्मियों को भी राहत मिलेगी। व्यास घाटी के सात गांवों के लोगों को पूजा पाठ और अपने मृत परिजनों की अस्थियां विसर्जित करने ज्योलीकांग तीर्थ स्थल तक जाने में आसानी होगी। 

मलबा आने से पांच घंटे बंद रहा थल-मुनस्यारी मार्ग

तेज अंधड़ और भारी बारिश से थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग सहित लिंक मार्ग बंद हो गए। नाचनी बांसबगड सड़क पर हुपली के पास ठेकेदार का ट्रैक्टर मय ट्रॉला के नाले में पलट गया। भारी मात्रा में मलबा आने से रविवार सुबह भी थल-मुनस्यारी सड़क पर पांच घंटे यातायात बाधित रहा।

शनिवार शाम और रविवार सुबह नाचनी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान तेज अंधड़ चला। जिससे कोट्यूड़ा गांव में गणेश सिंह के मकान की छत उड़ गई। गनीमत रही कि परिवार के किसी भी सदस्य को इस घटना में चोट नहीं पहुंची। मूसलाधार बारिश के बाद शनिवार शाम मुनस्यारी सड़क पर आया मलबा शाम छह बजे हटाया गया था।

इसके बाद रात को सड़क खुली रही। रविवार सुबह फिर से मूसलाधार बारिश के कारण छह बजे फिर सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आ गया। लोनिवि ने सुबह 11 बजे मलबा हटाने के बाद सड़क यातायात के लिए खोली। मुनस्यारी सड़क से जुड़े कुछ लिंक मार्ग भी बंद हो गए जिन्हें दोपहर तक यातायात के लिए लिए खोल दिया था। रविवार सुबह जिला मुख्यालय सहित जनपद के अन्य हिस्सों में हल्के बादल छाये रहे। इसके बाद दिन भर तेज धूप रही। जिले के घाटी वाले क्षेत्रों में उमस होने लगी है। 

मसमोली- भातड़ सड़क कैंटर फंसने से बंद
मसमोली भातड़ मोटर मार्ग पर कुकरौली के पास रविवार सुबह हुई तेज बारिश में एक कैंटर फंस गया। कैंटर राशन के लिए हल्द्वानी जा रहा था। कैंटर के सड़क पर फंसने से अन्य वाहनों के साथ ही शवदाह के लिए जा रहे वाहन भी फंस गए। इसके चलते शव यात्रा में शामिल लोग 10 किमी पैदल चलकर घाट तक पहुंचे। सड़क के बंद हो जाने से द्योकली, धिंगतड़, चल्मोड़ी, मेलती, भातड़, कुकरौली सहित दो दर्जन गांव का यातायात दिन भर ठप रहा। उधर थल-पांखू मोटर मार्ग पर भी सुबह पांच बजे की बारिश से गेल्थी गाड़ा के पास गधेरे से मलबा आ गया। इससे सड़क बंद हो गई। तत्काल सूचना मिलते ही लोनिवि के एई संजय वर्मा और जेई महेश चंद ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन से सड़क खोल कर यातायात बहाल कराया। 

चंपावत और पाटी में हल्की बारिश से ठंड
चंपावत। चंपावत और पाटी क्षेत्र में रविवार रात हल्की बारिश हुई। चंपावत में दो और पाटी में दस मिमी बारिश हुई। वहीं बादल और धुंध के चलते रविवार को भी ठंड रही। इससे न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed