फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttarakhand Weather News 132 lost their lives in 70 days many missing Heavy loss of life and property

बेरहम बारिश: तबाही के सैलाब में बह गई जिंदगी, 70 दिनों में 132 मौत, कई लापता, आपदा ने दिए ऐसे गहरे जख्म

Thu, 10 Aug 2023 02:55 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 10 Aug 2023 02:55 PM IST
सार

अब तक विभिन्न घटनाओं में एसडीआरएफ ने 1226 लोगों को रेस्क्यू कर बचाया है। 132 शवों को भी बरामद किया है। वहीं, गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में अभी भी 18 लोग लापता हैं। पिछले वर्ष जून से सितंबर तक नदी-नाले में बहने और अन्य प्राकृतिक आपदाओं में मौत का आंकड़ा 244 था।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News 132 lost their lives in 70 days many missing Heavy loss of life and property
बारिश से टूटी घर की दीवार - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में भारी बरसात लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। मानसून सीजन में एक जून से अब तक 70 दिनों में नदी-नालों में डूबने और अन्य प्राकृतिक आपदाओं में 132 लोग जान गंवा चुके हैं। कई लोग लापता भी हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पिछले वर्ष जून से सितंबर तक 244 लोगों ने जान गंवाई थी।

विज्ञापन

प्रदेश भर में जून से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते विभिन्न क्षेत्रों में भूस्खलन, जल भराव के साथ ही नदी-नाले और नदियां उफान पर हैं। भूस्खलन और नदी-नालों में बहने से लोग जान गंवा रहे हैं। एसडीआरएफ की टीमें संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में मुस्तैद हैं।

विज्ञापन


एक जून से अब तक विभिन्न घटनाओं में एसडीआरएफ ने 1226 लोगों को रेस्क्यू कर बचाया है। 132 शवों को भी बरामद किया है। वहीं, गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में अभी भी 18  लोग लापता हैं। पिछले वर्ष जून से सितंबर तक नदी-नाले में बहने और अन्य प्राकृतिक आपदाओं में मौत का आंकड़ा 244 था। इस अवधि में एसडीआरएफ ने 2193 लोगों का सफल रेस्क्यू बचाया भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...गौरीकुंड रेस्क्यू अपडेट: भूस्खलन हादसे में लापता हुए लोगों में से एक और का शव बरामद, 19 की तलाश जारी

जून से अब तक 132 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। कई घटनाओं में सफल रेस्क्यू चलाकर घायलों को त्वरित अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई गई है। - मणिकांत मिश्रा, कमाडेंट एसडीआरएफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed