{"_id":"64d47b7004e0a0e4b50f1d16","slug":"gaurikund-landslide-rescuae-update-on-missing-people-rudraprayag-uttarakhand-weather-news-in-hindi-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gauri Kund Landslide: भूस्खलन हादसे में लापता हुए लोगों में से दो और शव हुए बरामद, 18 की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gauri Kund Landslide: भूस्खलन हादसे में लापता हुए लोगों में से दो और शव हुए बरामद, 18 की तलाश जारी
Thu, 10 Aug 2023 03:23 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 10 Aug 2023 03:23 PM IST
सार
एसडीआरएफ की टीम ने गौरीकुंड में हुए भूस्खलन हादसे में दो शव और बरामद किए हैं। इनमें से एक शव की शिनाख्त कर ली गई है।
विज्ञापन
गौरीकुंड में लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू जारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। तीन शव पूर्व में बरामद कर लिए गए थे। आज गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम ने दो और शव बरामद किए हैं। एक शव की शिनाख्त वीर बहादुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वहीं गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में लापता नेपाली मूल के 14 लोगों के बारे में जिला प्रशासन ने नेपाल दूतावास से भी उनके बारे में जानकारी मांगी है। साथ ही पुलिस से भी यात्रा के दौरान बाहरी लोगों के सत्यापन के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। भूस्खलन हादसे के छह दिन बाद भी नेपाली मूल व अन्य सहित कुल 20 लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: बारिश बरपा रही कहर..दीवार तोड़ घर में घुसा पानी का सैलाब, बच्ची की मौत, मलबे में साधु दफन
विज्ञापन
बीते 3 अगस्त की रात्रि लगभग 11.30 बजे गौरीकुंड डाटपुल के समीप भारी भूस्खलन से हाईवे किनारे बनी तीन दुकानें भी बह गई थी जिसमें 23 लोग बह गए थे। जिनमें से तीन शव मिल गए थे। आज दो शव और मिले हैं।