{"_id":"66844ad0aa41b2ed710793d3","slug":"uttarakhand-weather-monsoon-update-heavy-rainfall-red-alert-in-kumaon-and-orange-alert-in-garhwal-2024-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: अलर्ट के बाद देहरादून में जमकर बरसे मेघ, मसूरी में बारिश के बाद छाया कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: अलर्ट के बाद देहरादून में जमकर बरसे मेघ, मसूरी में बारिश के बाद छाया कोहरा
Wed, 03 Jul 2024 03:46 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 03 Jul 2024 03:46 PM IST
सार
Uttarakhand Weather Update: सभी जिलों में कई दौर की तेज बारिश होने से जलभराव और भूस्खलन की समस्या हो सकती है। ऐसे में इन इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
मसूरी में बारिश के बाद छाया कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। सुबह से ही राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश हो रही है। वहीं, मसूरी में भी मूसलाधार बारिश के बाद घना कोहरा छा गया है।
विज्ञापन
वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र ने कुमाऊं के कुछ जिलों में भारी बारिश का रेड और गढ़वाल के कुछ जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून समेत पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
Mussoorie: भारी बारिश से उफान पर आया भट्टाफॉल, रौद्र रूप देख घबराए लोग, दुकानों में घुसा पानी, तस्वीरें
विज्ञापन
इन सभी जिलों में कई दौर की तेज बारिश होने से जलभराव और भूस्खलन की समस्या हो सकती है। ऐसे में इन इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।
छह स्टेट हाईवे समेत 96 सड़कें बंद
भारी बारिश के बीच मंगलवार को भूस्खलन के कारण मलबा आने से प्रदेश की 96 सड़कें बंद हो गईं। इनमें सबसे अधिक 47 ग्रामीण सड़कें हैं। लोक निर्माण विभाग ने 24 सड़कों को खोल दिया है। अब भी 72 सड़कें बंद हैं और उन्हें खोलने के लिए मशीनरी मौके पर तैनात है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन