फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather: Monsoon 2020 will Reach late by one Week, hot weather Increases from 21st may

Uttarakhand Weather: प्रदेश में एक हफ्ते देरी से पहुंचेगा मानसून, 21 मई से गर्मी बढ़ने के आसार

Sun, 17 May 2020 10:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 May 2020 10:31 AM IST
सार

  • केरल पहुंचने में पांच दिन की देरी होने का अनुमान, 27 के आसपास पहुंचेगा
  • 2020 का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार
  • देहरादून में इस माह दूसरी बार 35 के पार हुआ पारा

विज्ञापन
Uttarakhand weather: Monsoon 2020 will Reach late by one Week, hot weather Increases from 21st may
मानसून की बारिश - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

इस साल मानसून उत्तराखंड पहुंचने में एक सप्ताह पिछड़ सकता है। केंद्रीय मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही मानसून के केरल पहुंचने में पांच दिन की देरी होने का अनुमान जताया है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि मानसून 27 जून के आसपास उत्तराखंड पहुंच सकता है।

विज्ञापन


सामान्य तौर पर मानसून एक जून को केरल के रास्ते भारत पहुंचता है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल पांच जून के आसपास मानसून के देश में दस्तक देने का अनुमान है। सिस्टम सामान्य रहने पर उत्तराखंड से केरल पहुंचने में मानसून 21 दिन का समय लेता है। ऐसे में पांच जूून को केरल पहुंचने वाला सिस्टम उत्तराखंड में भी पांच दिन पिछड़ जाएगा।
विज्ञापन



इसके अलावा देश में कही भी सिस्टम कमजोर पड़ते ही मानसून की रफ्तार धीमी पड़ जाती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार कुल मिलाकर उत्तराखंड में छह से सात दिन की देरी से मानसून के पहुंचने का अनुमान है। हालांकि उत्तराखंड समेत देश के ज्यादातर क्षेत्रों में इस वर्ष मानसून सामान्य रहने की उम्मीद जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

21 मई से गर्मी बढ़ने के आसार

प्रदेश में 21 मई के बाद गर्मी बढ़ने के आसार हैं। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अभी अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बने हुए हैं। अगले कुछ दिन तक ज्यादातर स्थानों पर मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।

इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। 21 मई के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री तक अधिक हो सकता है। इससे दिन के साथ रात की गर्मी भी बढ़ जाएगी।

2020 का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार

राजधानी दून और आसपास के इलाकों में शनिवार 2020 का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। राजधानी दून में अधिकतम तापमान 36 डिग्री के पार हो गया। इस साल अब तक केवल दो बार तापमान 35 डिग्री से ज्यादा हुआ है। अगले कुछ दिनों में राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तापमान में और इजाफा हो सकता है।

उत्तराखंड में पिछले हफ्तों के दौरान गाहे-बगाहे होने वाली बारिश के चलते तापमान सामान्य के आसपास ही बना हुआ था। अप्रैल माह में तापमान काफी कम रहा। मई के शुरूआती पखवाड़े में भी तापमान कम रहे लेकिन पिछले दो दिनों से इसमें अच्छा खासा उछाल आया है।

शुक्रवार को पहली बार अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार हुआ था। शनिवार को यह 36 डिग्री से भी ऊपर पहुंच गया। मौसम केंद्र के अनुसार यह अब तक वर्ष 2020 का सबसे गर्म दिन रहा।  दिन में तेज धूप खिली रहने से लोगों को गर्मी और उमस से जूझना पड़ा। दोपहर के समय गर्म हवाएं चलने से लोगों को ज्यादा परेशानी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed