फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather: light rainfall and snowfall Expected in hilly areas, Temperature will rise in the field

Uttarakhand Weather: पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदान में चढ़ा पारा, बढ़ी गर्मी

Tue, 28 Mar 2023 08:37 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 28 Mar 2023 08:37 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Update Today: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश के आसार हैं। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: light rainfall and snowfall Expected in hilly areas, Temperature will rise in the field
उत्तराखंड मौसम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश की संभावना जताई है। अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। हालांकि दून सहित अन्य मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

विज्ञापन


Chardham Yatra: पहली बार बदरी-केदार में VIP दर्शन के लिए देना होगा शुल्क, मंदिर समिति की बैठक में हुआ निर्णय
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सभी मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, आज राजधानी दून में दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई। उधर, पिथौरागढ़ में हल्के बादल छाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

केदारनाथ में रोज खराब हो रहे मौसम ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता

केदारनाथ यात्रा की तैयारियों में मौसम खलल डाल रहा है जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। बर्फ के कारण धाम में यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर एक भी काम शुरू नहीं हो पा रहे है। पैदल मार्ग भी बीते एक माह में दूसरी बार बर्फ साफ करनी पड़ रही है। ऐसे में गिनती के दिनों में व्यवस्थाएं जुटाना किसी चुनौती से कम नहीं है।

प्रशासन द्वारा आगामी यात्रा तैयारियों को लेकर बीते 20 फरवरी से पैदल मार्ग पर बर्फ सफाई का काम भी शुरू कर दिया गया था। लगभग 20 दिनों में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 50 मजदूरों की मदद से लिनचोली से केदारनाथ तक बर्फ प्रभावित मार्ग पर पैदल आवाजाही भी शुरू करा दी थी लेकिन बीते 15 मार्च से मौसम के बिगड़े मिजाज ने अभी तक के सारे काम पर पानी फेर दिया है।

सोमवार को भी डीडीएम के मजदूरों द्वारा सुबह से बर्फ सफाई का काम शुरू किया गया लेकिन दोपहर बाद केदारनाथ में फिर मौसम खराब हो गया था। इधर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि केदारनाथ से रामबाड़ा तक आए दिन हल्की से मध्यम बर्फबारी हो रही है, जिससे यात्रा तैयारियां व्यापक रूप से प्रभावित हो रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed