फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather: Heavy Rains Lash Dehradun; Orange Alert Issued for Rain and Hailstorm Today

Uttarakhand Weather: देहरादून में झमाझम बरसे मेघ, कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

Sun, 31 May 2026 08:35 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 31 May 2026 08:35 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Update Today: प्रदेश में कई दिनों से भीषण गर्मी हो रही थी। लेकिन आज सुबह से ही मौसम बदला हुआ है। राजधानी देहरादून में हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Heavy Rains Lash Dehradun; Orange Alert Issued for Rain and Hailstorm Today
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज भी मौसम का मिजाज बदला हु है। राजधानी देहरादून में सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसका सीधा असर तापमान पर देखने को मिलेगा जिससे गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

विज्ञापन

मानसून को लेकर विभागों ने तैयारी शुरू की

मानसून के मद्देनजर विभागों ने तैयारी शुरू कर दी है। लोक निर्माण विभाग ने भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील जगहों पर जेसीबी तैनात करने को टेंडर की प्रक्रिया शुरू की है। वहीं, आपदा प्रबंधन विभाग मौसम से संबंधी चेतावनी को क्षेत्रवार ब्राडकास्ट मैसेज के माध्यम से जारी करेगा।

विज्ञापन


मानसून के समय भूस्खलन होने से मार्ग बंद होने की स्थिति आती है, इसके मद्देनजर लोनिवि विभाग के अलावा निजी क्षेत्र के सहयोग से जेसीबी को तैनात करता है। लोनिवि विभागाध्यक्ष राजेश चंद्र शर्मा बताते हैं कि वर्तमान में ही चारधाम रूट पर 125 जेसीबी को तैनात किया गया है। इसमें 22 विभागीय जेसीबी है। मानसून के मद्देनजर करीब तीन सौ तक जेसीबी विभिन्न जगहों पर तैनात की जाती है, जिनकी आवश्यकता पड़ने पर संख्या को बढ़ाया जाता है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू किया गया है। इसके साथ ही ड्रेनेज और कल्वर्ट की सफाई का काम भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


MS Dhoni: मसूरी पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, स्कूल में बेटी का एडमिशन कराने आए; उत्साहित दिखे फैंस

नौ को सीएम कर सकते बैठक

मानसून से जुड़ी तैयारियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रबंधन विभाग के साथ नौ जून को बैठक कर सकते हैं। वहीं, आपदा प्रबंधन विभाग लोगों को मौसम से जुड़ी सूचना, चेतावनी देेने के लिए ब्राडकास्ट मैसेज देगा। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि यह मैसेज क्षेत्रवार भेजे जाएंगे। इसके साथ ही राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी 24 घंटे तैनात होते हैं, यह प्रक्रिया 15 जून से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed