फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mahendra Singh Dhoni Arrives in Mussoorie to Enroll Daughter in School

MS Dhoni: मसूरी पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, स्कूल में बेटी का एडमिशन कराने आए; उत्साहित दिखे फैंस

Sat, 30 May 2026 10:28 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: विकास कुमार Updated Sat, 30 May 2026 10:28 PM IST
सार

महेंद्र सिंह धोनी मसूरी स्थित एक स्कूल के समर प्रोग्राम में अपनी बेटी का प्रवेश कराने के लिए आए हैं। धोनी के मसूरी पहुंचने की खबर मिलते ही उनके प्रशंसकों और पर्यटकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

विज्ञापन
Mahendra Singh Dhoni Arrives in Mussoorie to Enroll Daughter in School
मसूरी पहुंचे धोनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को मसूरी पहुंचे। धोनी के लालटिब्बा क्षेत्र स्थित एक होटल पहुंचने की सूचना पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाए।

विज्ञापन


बेटी का स्कूल में प्रवेश कराने आए
जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी मसूरी स्थित एक स्कूल के समर प्रोग्राम में अपनी बेटी का प्रवेश कराने के लिए आए हैं। धोनी के मसूरी पहुंचने की खबर मिलते ही उनके प्रशंसकों और पर्यटकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों में उत्साह
लोगों ने उन्हें देखने और उनके साथ तस्वीरें लेने की कोशिश की। हालांकि, धोनी हमेशा की तरह बेहद सादगी और शांत अंदाज में नजर आए। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी का मसूरी से विशेष लगाव रहा है। वह समय-समय पर यहां आते रहते हैं। उनके मसूरी दौरे की चर्चा पूरे शहर में बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed