{"_id":"64abde352d4831624b070e87","slug":"uttarakhand-weather-heavy-rainfall-alert-schools-closed-in-chamoli-many-districts-on-11-july-2023-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: भारी बारिश का रेड अलर्ट, देहरादून समेत नौ जिलों में बंद रहेंगे कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: भारी बारिश का रेड अलर्ट, देहरादून समेत नौ जिलों में बंद रहेंगे कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल
Mon, 10 Jul 2023 08:11 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 10 Jul 2023 08:11 PM IST
सार
Uttarakhand Weather News: सभी जिलों के डीएम ने जिले के सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 11 जुलाई को अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विस्तार
उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते कल मंगलवार को प्रदेश के नौ जिलों में स्कूल बंद रहेंगे। सोमवार को देहरादून, चमोली, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़, जिले के सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 11 जुलाई को अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए गए। वहीं, चमोली में दो दिन 11 व 12 जुलाई का आवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा की स्थिति में इन नंबरों पर दें सूचना
किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबरों 0135-2710335, 2664314, 2664315, 2664316, फैक्स नंबर 0135-2710334, 2664317. टोल फ्री नंबर 1070, 9058441404 एवं 8218887005 पर दी जा सकती है।