Tehri: भारी बारिश से उफान पर आया गदेरा, लहरों के बीच फंसे धनोल्टी घूमने आए करीब 50 पर्यटक, ऐसे बची जान
Uttarakhand Weather News: गदेरा उफान पर आने और अस्थायी पुल क्षतिग्रस्त होने से सभी लोग फंस गए। एसडीआरएफ और पुलिस ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह गदेरे में रस्सी डालकर सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारी बारिश के कारण जंगल गदेरे (मौंड खाला) उफान पर आ गया। जिससे यहां स्थित अस्थायी पुल क्षतिग्रस्त हो गया। इससे टिहरी जिले के धनोल्टी तहसील के सीतापुर क्षेत्र में घूमने आए करीब 40 से 50 पर्यटक फंस गए। धनोल्टी के एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान ने बताया कि रविवार शाम लगभग 5.30 बजे देहरादून के रायपुर से पर्यटक घूमने आए थे।
Uttarakhand Weather: भारी बारिश के बाद मोरी में टौंस नदी का जलस्तर खतरे के निशान से पार, अलर्ट जारी
गदेरा उफान पर आने और अस्थायी पुल क्षतिग्रस्त होने से सभी लोग फंस गए। एसडीआरएफ और पुलिस ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह गदेरे में रस्सी डालकर सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया।
#WATCH | Tehri Garhwal, Uttarakhand: On receiving information about stranded tourists due to the damage to a temporary bridge near Sitapur after heavy rains, Uttarakhand Police the SDRF immediately reached the river area and rescued more than 100 tourists safely with the help of… pic.twitter.com/5NoyINKQ6U
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 23, 2023
अगले चार दिन तक भारी बारिश की चेतावनी
प्रदेशभर में सोमवार से अगले चार दिन तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 27 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, प्रदेश के सभी जिलों के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने से राजमार्ग और संपर्क मार्ग बंद हो सकते हैं। वहीं, बीते 24 घंटों में अल्मोड़ा में सबसे अधिक 24 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 137 फीसदी अधिक है। सबसे कम बारिश ऊधमसिंह नगर में हुई। जबकि, पूरे प्रदेश में 12.5 एमएम बारिश हुई।