फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather water level of Tons River in Mori crosses danger mark After heavy rains alert issued

Uttarakhand Weather: भारी बारिश के बाद मोरी में टौंस नदी का जलस्तर खतरे के निशान से पार, अलर्ट जारी

Sun, 23 Jul 2023 08:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 23 Jul 2023 08:58 PM IST
सार

Uttarakhand Weather News: टौंस नदी का जलस्तर मोरी में चेतावनी रेखा के ऊपर है। इसलिए जिले में नदी के किनारे रह रहे लोगों को अलर्ट किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather water level of Tons River in Mori crosses danger mark After heavy rains alert issued
उफान पर नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरकाशी जिले में भारी बारिश के चलते मोरी में टौंस नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। जलस्तर के और बढ़ने की आशंका के चलते अलर्ट जारी किया गया है। इस संबंध में आपदा प्रबंधन विभाग के तहत राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जिला प्रशासन को एडवाइजरी जारी की गई है।

विज्ञापन


ड्यूटी ऑफिसर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र प्रदीप कुमार शुक्ल की ओर से बताया गया कि टौंस नदी का जलस्तर मोरी में चेतावनी रेखा के ऊपर है। इसलिए जिले में नदी के किनारे रह रहे लोगों को अलर्ट किया गया है।

विज्ञापन

Yamunotri Highway:  पत्थरों की बरसात...दो दिन से फंसे श्रद्धालु, प्रसव पीड़ित महिला भी फंसी, दो किमी चली पैदल

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से ले सकते हैं जानकारी

जिलाधिकारी उत्तरकाशी को प्रत्येक स्तर पर तत्परता के साथ सुरक्षा बनाने, किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्रवाई करने, थाना-चौकियों सहित राजस्व कर्मियों, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जलस्तर से संबंधित सूचनाएं बाढ़ नियंत्रण कक्ष, सिंचाई विभाग के दूरभाष नंबर 82188734431 से भी प्राप्त की जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed