फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather heat begins to intensify strong hot winds also start causing discomfort Yellow Alert

Uttarakhand Weather: गर्मी दिखाने लगी तेवर, तेज गर्म हवाओं ने किया परेशान, 37 के पार पहुंचा पारा

Sun, 17 May 2026 08:08 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 17 May 2026 08:08 AM IST
सार

आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather heat begins to intensify strong hot winds also start causing discomfort Yellow Alert
गर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मई में गर्मी ने अब अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ते पारे ने लोगों की परेशानी भी बढ़ा दी है। आंकड़ों पर नजर डालें तो रविवार को दून में दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है और आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


Tehri: भारी बारिश से मानसून जैसे हालात, चमियाला बाजार में सड़कें बनीं तालाब, रुद्रप्रयाग में भी बदला मौसम
विज्ञापन


मैदानी इलाकों के साथ-साथ अब पर्वतीय क्षेत्रों में भी गर्मी का असर साफ नजर आने लगा है। जहां पहले पहाड़ों में मौसम सुहावना बना रहता था, वहीं अब वहां भी दिन के समय तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। इसके साथ ही सामान्य से नीचे रहने वाला अधिकतम तापमान भी बढ़ने लगा है। दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 37.4 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि पर्वतीय क्षेत्र मुक्तेश्वर में भी दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 27.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। 18 मई को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed