{"_id":"6a087b9d5f37cdffe60f61f9","slug":"heavy-rains-lash-chamyala-market-in-tehri-district-roads-turn-into-ponds-creating-monsoon-like-conditions-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri: भारी बारिश से मानसून जैसे हालात, चमियाला बाजार में सड़कें बनीं तालाब, रुद्रप्रयाग में भी बदला मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri: भारी बारिश से मानसून जैसे हालात, चमियाला बाजार में सड़कें बनीं तालाब, रुद्रप्रयाग में भी बदला मौसम
Sat, 16 May 2026 11:19 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी)
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 16 May 2026 11:19 PM IST
सार
टिहरी में भारी बारिश से मानसून जैसे हालात हो गए। चमियाला बाजार की सड़कें तालाब में तब्दील हो गई। रुद्रप्रयाग में भी मौसम बदला हुआ है।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टिहरी जनपद के चमियाला बाजार में शनिवार को हुई तेज बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। कुछ ही देर की बारिश में बाजार क्षेत्र की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं, जबकि कई दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन
बारिश के चलते नालियों का पानी सड़क पर बहने लगा, जिससे बाजार में जलभराव की स्थिति बन गई। लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। व्यापारियों ने प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि बरसात के मौसम में ऐसी समस्या दोबारा न हो।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Prateek Yadav: अस्थि विसर्जन के बीच भावुक पल, 'आई लव यू पापा' लिखा कार्ड मासूम बेटी ने गंगा में प्रवाहित किया
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग में बदला मौसम, बारिश से बढ़ी ठंड
जनपद में शनिवार दोपहर बाद एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली। जहां निचले क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू हो गईं, वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। जिला मुख्यालय, अगस्त्यमुनि, तिलवाड़ा, गुप्तकाशी, जखोली, ऊखीमठ और केदार घाटी सहित कई क्षेत्रों में बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है। उधर, केदारनाथ में भी मौसम में बदलाव के बावजूद केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह बना हुआ है। शनिवार को भी 28 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। वहीं यात्रा शुरू होने के बाद अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा छह लाख पहुंच गया है।