फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand weather forescast for eight march 2020

उत्तराखंड: दो दिन बाद थमी बारिश और बर्फबारी, धूप निकली तो कड़ाके की ठंड से मिली राहत

Sun, 08 Mar 2020 08:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 08 Mar 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather forescast for eight march 2020
धूप - फोटो : फाइल फोटो

प्रदेश में पिछले दो दिनों से जारी बारिश और बर्फबारी के बाद आज धूप खिलने से कड़ाके की ठंड से राहत कुछ राहत मिली। हालांकि, देर शाम को फिर से हल्की बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन


राज्य के ज्यादातर हिस्सों में पिछले दो दिन बारिश और बर्फबारी हुई। इससे ज्यादा क्षेत्रों में ठंड फिर बढ़ गई है। दूसरी ओर, बारिश और ठंड का सीजन लंबा खींचने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार रविवार को भी राज्य के  कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में बादल छाये रहने का अनुमान है। हालांकि बारिश और बर्फबारी बंद होने से पहाड़ में लोगों को कड़ाके की ठंड से भी कुछ राहत मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राजधानी दून और आसपास के इलाकों में कई जगह बादल छाये रह सकते हैं। दिन में धूप खिली रह सकती है, जिससे तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी। वहीं, शाम के समय हल्की बारिश हो सकती है। इससे रात को तापमान में कमी आ सकती है।

यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे पर आवाजाही सुचारु

बीते दो दिनों से जारी बारिश बर्फबारी से जिले में यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे समेत आधा दर्जन सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हो गया था। जिस कारण क्षेत्र के लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। रविवार दोपहर को दोनों ही हाईवे आवाजाही के लिए खोल दिए गए हैं।

शनिवार से ही संबंधित विभाग यातायात बहाली के प्रयास में जुटे रहे हैं, लेकिन बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने से इसमें दिक्कतें आ रही थी। भारी बर्फबारी के कारण शुक्रवार देर रात को गंगोत्री हाईवे पर सुक्की टॉप से आगे यातायात अवरुद्ध हो गया था। जबकि हनुमानचट्टी से आगे सड़क पर जमा बर्फ के कारण यमुनोत्री हाईवे पर भी वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। रविवार को धूप निकलने के बाद रास्ता खोला गया ।

दिल्ली बैंड के पास मलबा आने से एनएच रहा पांच घंटे बंद 

पिथौरागढ़ घाट एनएच पर बारिश के बाद दिल्ली बैंड में तड़के चार बजे भारी मलबा आ गया। इससे सड़क पांच घंटे से अधिक समय तक बंद रही। सड़क के बंद रहने से सैकड़ों वाहन और यात्री फंसे रहे। एनएच प्रबंधन पांच घंटे की कड़ी मशक्त के बाद सड़क को खोल पाया। 

रविवार को तड़के दिल्ली बैंड के पास पहाड़ी दरक कर सड़क पर आ गिरी। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क के बंद होने से 150 से अधिक वाहनों में सैकड़ों लोग फंसे रहे। दिल्ली, लखनऊ, बरेली, देहरादून सहित कई शहरों की तरफ आवाजाही कर रहे लोगों को भारी परेशानी हुई।

 यात्री मनोज सिंह का कहना है कि बारहमासी सड़क पर आए दिन लग रहे जाम के कारण उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके एनएच प्रबंधन को यात्रियों की चिंता नहीं है। यात्रियों ने हर रोज लग रहे जाम से निजात दिलाने की मांग की है। 

होली के लिए घर जा रहे लोग फंसे 
दिल्ली बैंड के पास सड़क बंद होने से होली के लिए घर जा रहे कई लोग फंसे रहे। कानपुर के सतीश वर्मा का कहना है कि वो होली की छुट्टियों में परिवार सहित घर को जा रहे थे। सड़क बंद होने के कारण वो फंसे रहे। पांच घंटे बाद सड़क खुलने पर वाहन आगे को बढ़ा। 

मुनस्यारी पहुंची कालामुनि में फंसी 108 एंबुलेंस

पिथौरागढ़ में बर्फबारी के कारण कालामुनि में फंसी 108 एंबुलेंस तीसरे दिन मुनस्यारी पहुंची। एंबुलेंस के मार्ग पर फंसने से कई लोगों को 108 सेवा के लाभ से वंचित रहना पड़ा था। रविवार को जिले भर में धूप खिलने से लोगों को काफी राहत मिली है। 

  छह मार्च को एक मरीज को पिथौरागढ़ की ओर ला रही 108 एंबुलेंस कालामुनि में फंस गई थी। अधिक बर्फबारी होने से ये एंबुलेंस कालामुनि से आगे नहीं बढ़ सकी। मरीज को दूसरे वाहन से पिथौरागढ़ भेजा गया, जबकि 108 कर्मियों ने कालामुनि मंदिर में ही रात गुजारी थी। सात मार्च को सड़क खोलने के लिए जेसीबी भेजी गई थी। बर्फबारी के चलते सड़क नहीं खोली जा सकी।

दूसरी रात भी 108 कर्मी मंदिर में ही रहे। रविवार सुबह मौसम साफ होने पर सड़क से बर्फ हटाने का काम शुरू हुआ। इसके बाद दिन में सड़क से बर्फ हटने के बाद एंबुलेंस मुनस्यारी पहुंची। कालामुनि से मुनस्यारी तक बर्फ हटाने के बाद रविवार को वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई। बर्फबारी के कारण बिर्थी में रुके पर्यटकों के वाहन भी मुनस्यारी को रवाना हुए।

राशन सहित अन्य जरूरी सामान वाले वाहन भी तीसरे दिन मुनस्यारी पहुंचे। इसके बाद सीमांत के लोगों ने राहत महसूस की है। रविवार सुबह के समय कोहरा छाने से कड़ाके की ठंड रही। दिन में चटख धूप खिलने से ठंड से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी आसमान साफ रहेगा। 

गर्भवती को अस्पताल ले जा रही कार खेतों में लुढ़की 

गर्भवती महिला को अस्पताल ला रही एक कार लक्ष्मोली-हिसरियाखाल मोटर मार्ग पर सिरोला के समीप अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। कीर्तिनगर पुलिस ने गर्भवती महिला और उसके परिजनों को बेस अस्पताल भिजवा दिया। जहां महिला ने सामान्य प्रसव से एक बेटी को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। 

रविवार को हिंसरियालाल के हडिंम गवाणा गांव निवासी भरत सिंह अपनी गर्भवती पत्नी सीमा को प्रसव के लिए कार में अस्पताल ला रहा था। कार में उनकी मां गोदावरी देवी और आशा कार्यकर्ता दर्भा देवी (निवासी उमरी) भी सवार थे। कार को गवाणा का रविंदर चला रहा था। गांव से कुछ किलोमीटर सिरोला के समीप छाम में कार अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई।  

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल जवाहर लाल ने बताया कि उक्त क्षेत्र राजस्व पुलिस क्षेत्रांतर्गत है। कार में सवार सभी पांच लोगों को चोटें आई हैं। उनको उपचार के लिए बेस अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, अस्पताल में सीमा ने एक बेटी को जन्म दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed