उत्तराखंड मौसम अपडेट : अगले 24 घंटे में पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश की संभावना
राजधानी दून व आसपास के इलाकों में रविवार को एक बार फिर मौसम का अजीब रंग देखने को मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटे के भीतर पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। उनका कहना है कि अगले 24 घंटे में देहरादून और आसपास के इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।
सोमवार को राजधानी देहरादून सहित लगभग सभी इलाकों में फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है और चटख धूप खिली हुई है।
उत्तराखंड : रविवार सुबह की शुरुआत हुई बारिश के साथ, गर्मी छू-मंतर, मौसम सुहावना
वहीं राजधानी दून व आसपास के इलाकों में रविवार को एक बार फिर मौसम का अजीब रंग देखने को मिला। मौसम के बदले मिजाज के चलते राजधानी के कुछ इलाकों में झमाझम बारिश होने से चौराहों पर जलभराव हो गया और जाम लग गया। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम खुलवाने के लिए पुलिसकर्मियों को जद्दोजहद करनी पड़ी। वहीं, कई इलाकों में सिर्फ बूंदाबांदी हुई।
रविवार को मौसम के बदले मिजाज और बारिश के चलते चार बजे के आसपास अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे पिछले कई दिनों से गर्मी का सामना कर रहे लोगों को थोड़ी राहत मिली। वैसे तो दून व आसपास के इलाकों में बादल सुबह से ही छाए रहे, सुबह तेज गर्जना भी हुई। एक बार लगा कि झमाझम बारिश होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
थोड़ी देर में बादल छट गए। धूप भी निकल आई। इससे अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री तक पहुंच गया। अपराह्न तीन बजे मौसम ने अचानक करवट ली और काले बादल छा गए। इसके बाद राजधानी के धर्मपुर, नेहरू कॉलोनी, हरिद्वार रोड, ओल्ड नेहरू कॉलोनी, लक्ष्मी रोड, इंदर रोड, प्रीतम रोड, डालनवाला, जीएमएस रोड, बसंत विहार, इंदिरानगर, आईएसबीटी, माजरा, चकराता रोड, घंटाघर, राजपुर समेत ज्यादातर इलाकों में झमाझम बारिश हुई।
सुबह बारिश से राहत, दिन में उमस से परेशानी
हरिद्वार में सुबह आई बारिश से लोगों को राहत मिली, लेकिन दिनभर फिर से उमसभरी गर्मी से लोग परेशान रहे। सुबह 10 बजे हल्की बारिश आई। हालांकि बारिश कुछ ही देर तक रही, लेकिन कुछ देर तक बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई।
बारिश और घने बादल छाए रहने से मौसम खुशगवार हो गया। दोपहर में धूप निकलने से उमसभरी गर्मी फिर से शुरू हो गई। इससे लोगों को दिनभर चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा।
इस पर लोग गंगा घाटों पर स्नान करने के लिए पहुंचे। दिनभर लोग बारिश आने का इंतजार करते रहे। आईआईटी रुड़की कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को बारिश होने की संभावना नजर आ रही है।