{"_id":"61e0ff5e435e1f390952c388","slug":"uttarakhand-weather-forecast-today-weather-is-clear-in-dehradun-fog-frost-likely-for-next-few-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: बारिश-बर्फबारी से मिली निजाल, लेकिन अगले कुछ दिनों तक कोहरा, पाला पड़ने की संभावना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: बारिश-बर्फबारी से मिली निजाल, लेकिन अगले कुछ दिनों तक कोहरा, पाला पड़ने की संभावना
Fri, 14 Jan 2022 10:15 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:15 AM IST
सार
अगले 24 घंटों में मैदानी जिलों में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। राज्य के पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य के लोगों को बारिश और बर्फबारी से तो निजात मिल गई है, लेकिन अगले कुछ दिन कोहरा और पाला पड़ने की संभावना है। वहीं राजधानी देहरादून में शुक्रवार को चटख धूप खिली रही। हल्द्वानी में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। मसूरी में भी धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। इसी प्रकार शुक्रवार को राज्य के अधिकतर इलाकों में मौसम साफ बना हुआ है।
विज्ञापन
वहीं राजधानी देहरादून के अलावा हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में पिछले दो दिनों से जबरदस्त कोहरा देखने को मिल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गुरुवार की सुबह राजधानी दून व आसपास के इलाकों में जबरदस्त कोहरा देखने को मिला। दोपहर बाद स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन
Snowfall: मसूरी शहर में हुआ सीजन का पहला हिमपात, बर्फ की सफेद चादर से ढक गई पहाड़ों की रानी, तस्वीरें
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जैसे मैदानी जिलों में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। राज्य के पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने की पूरी संभावना है। राजधानी दून व आसपास के इलाकों में आसमान साफ रहेगा। आशिक बादल छाए रहेंगे। कोहरा पड़ने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रहेगा।