फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Today Updates: Western disturbance will reach Uttarakhand today, possibility of turning weather

Weather Today : आज उत्तराखंड पहुंचेगा पश्चिमी विक्षोभ, मौसम के करवट लेने की संभावना

Sat, 23 Jan 2021 10:08 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 23 Jan 2021 10:08 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today Updates: Western disturbance will reach Uttarakhand today, possibility of turning weather
ओलावृष्टि - फोटो : AMAR UJALA FILE PHOTO

पश्चिमी विक्षोभ के पहुंचने से प्रदेशभर में शनिवार को मौसम के करवट लेने की संभावना है। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी व बारिश मुश्किलें बढ़ा सकती हैं तो देहरादून व हरिद्वार समेत अन्य मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि व बिजली गिरने की संभावना है।

विज्ञापन


Weather Today: उत्तराखंड के कई इलाकों में छाया रहा कोहरा, ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को 2200 मीटर व इससे ज्यादा ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इनमें गढ़वाल के पर्वतीय इलाकों के साथ ही कुमाऊं के पिथौरागढ़, बागेश्वर व अल्मोड़ा जिले के ऊंचाई वाले इलाके भी शामिल हैं। जबकि, इससे कम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, देहरादून व हरिद्वार में ओलावृष्टि व बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। मौसम केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ शुक्रवार को जम्मू कश्मीर व हिमाचल के नजदीक पहुंचा है। 

शनिवार को यह उत्तराखंड में प्रवेश करेगा। इससे मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। रविवार को भी पर्वतीय इलाकों में विक्षोभ का हल्का प्रभाव रहने की संभावना है। सोमवार से मौसम सामान्य हो सकता है।

शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे तक छाया रहा कोहरा

देहरादून में शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे तक कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शिमला बाईपास, मोहनपुर व अन्य खुले इलाकों में भी कोहरा छाया रहा। जबकि, पटेलनगर, निरंजनपुर, मोथरोवाला व अन्य इलाकों में सुबह 9 से साढ़े नौ बजे तक कोहरा देखने को मिला। 

बर्फबारी के कारण जमी पेयजल लाइनें 

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के कारण पेयजल लाइनें जम गईं हैं। ग्रामीण बर्फ पिघलाकर पानी का प्रबंध कर रहे हैं। साथ ही सीमा पर तैनात जवान भी बर्फ पिघलाकर प्यास बुझा रहे हैं। 

निचले इलाकों में पाले ने बढ़ाईं मुश्किलें 

निचले क्षेत्रों में लंबे समय से बारिश नहीं हुई है। इस कारण फसलें और बागवानी को काफी नुकसान हुआ है। रात में मौसम के साफ रहने से चंडाक, नैनीपातल, वड्डा, कनालीछीना और सतगढ़ में पाला पड़ रहा है। इसके बाद भी लोनिवि और बीआरओ पाला संभावित क्षेत्रों में चूने और नमक का छिड़काव नहीं कर रहे हैं। इस कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed