फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uttarakhand Weather Forecast Today Update: yellow alert in some area today

उत्तराखंड : कुमाऊं में अधिक तो गढ़वाल में मानसून कम सक्रिय, लोहाघाट में भारी बारिश ने मचाई तबाही

Wed, 16 Jun 2021 02:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 16 Jun 2021 02:36 PM IST
सार

फिलहाल मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है। साथ ही इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 
 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today Update: yellow alert in some area today
 लोहाघाट में भारी बारिश ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मानसून ने देवभूमि में दस्तक बेशक दे दी है, लेकिन अभी मानसून का वह मिजाज नहीं देखने को मिल रहा है, जो अमूमन सक्रियता के बाद दिखाई देता है।

विज्ञापन


उत्तराखंड: मानसून सीजन में भूस्खलन से दरकते पहाड़ बनेंगे चुनौती, पत्थरों और मिट्टी के खिसकने का सिलसिला शुरू
विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून कुमाऊं क्षेत्र में फिलहाल ज्यादा सक्रिय है, जबकि गढ़वाल क्षेत्र में अभी सक्रियता थोड़ी कम है।  आने वाले चार-पांच दिनों में मानसून कुमाऊं और गढ़वाल में पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। ऐसे में मानसून के दौरान जो झमाझम बारिश होती है उसका नजारा तीन-चार दिन बाद ही दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: बर्फ पिघलने के साथ ही चीनी सैनिकों ने फिर बढ़ाई सीमा पर गश्त, भारतीय जवान भी रख रहे नजर

वहीं बुधवार को कुमाऊं में एक बार फिर बारिश ने कहर बरपाया है। यहां लोहाघाट में भारी बारिश ने तबाही मचाई। कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं। पार्किंग में खड़ी दो कारें भी दब गईं हैं।

चंपावत में सिन्याडी, स्वांला, भारतोली के पास मलबा आने से टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्टीय राजमार्ग बंद हो गया है। 19 ग्रामीण सड़कें भी मलबा आने से बंद हो गईं हैं। आज देहरादून सहित अधिकतर इलाकों में बादल छाए हैं। वहीं कहीं-कही बूंदाबांद भी हुई है। दोपहर ढाई बजे बाद देहरादून में बूंदाबांदी शुरू हो गई।

गर्जना के साथ आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना

फिलहाल मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है। साथ ही इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है। वहीं, राजधानी दून में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बारिश की भी संभावना है। साथ ही दून समेत मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 

दूसरी ओर मंगलवार को राजधानी दून व आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही चटक धूप भी निकली। अपराह्न में मौसम का मिजाज एकबारगी बदला और आसमान में बादल छाए। लगा कि बारिश होगी, लेकिन अचानक बादल छट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed