फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Today Update : thunder alert in these five districts, alert

उत्तराखंड मौसम अपडेटः उच्च हिमालयी क्षेत्र में चार दिनों से लगातार हो रहा हिमपात, मुनस्यारी मिलम सड़क का काम रुका

Wed, 17 Feb 2021 12:26 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 17 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today Update : thunder alert in these five districts, alert
snowfall - फोटो : अमर उजाला

उच्च हिमालयी क्षेत्र में पिछले चार दिनों से लगातार हिमपात हो रहा है। मंगलवार को भी पंचाचूली और नागनीधूरा में दिनभर हिमपात होता रहा। छिपला की पहाड़ी भी सुबह बर्फ से लकदक नजर आई। हालांकि मुनस्यारी सहित अन्य निचले इलाकों में मौसम सामान्य रहा।  

विज्ञापन


वहीं, उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात के कारण चीन सीमा के लिए बनाई जा रही मुनस्यारी-मिलम सड़क का काम अभी रुका है, लेकिन मौसम अनुकूल होने पर बीआरओ के लास्पा कैंप तक हेलीकॉप्टर से निर्माण सामग्री और खाद्यान्न पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


मुनस्यारी से मिलम के लिए सामरिक महत्व की सड़क का निर्माण किया जा रहा है लेकिन हिमपात के कारण वहां कार्यरत 200 से अधिक मजदूर लौट आए हैं। पिछले तीन माह से सड़क निर्माण कार्य रुका है। लास्पा में मौजूद बीआरओ के ऑपरेटर और मजदूर बर्फ पिघलने पर केवल जेसीबी की मदद से सड़क कटिंग कर रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से बर्फबारी के कारण वहां पर दो फीट से अधिक बर्फ जमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में इस समय पोकलैंड से भी कटिंग बंद है। हालांकि उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम अनुकूल होने पर हेलीकॉप्टर से निर्माण सामग्री और खाद्यान्न पहुंचाया जा रहा है। बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि बर्फ पिघलने के बाद अप्रैल से सड़क कटिंग का काम तेज किया जाएगा। 

बता दें कि पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को मौसम खराब रहने की संभावना जताई थी। वहीं, मैदानी इलाकों में घना कोहरा रहने का अनुमान था।

उत्तराखंड में स्थापित किया जाए प्रादेशिक मौसम केंद्र

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री हर्ष वर्धन से उत्तराखंड में प्रादेशिक मौसम केंद्र स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की और उन्हें अपनी मांग से संबंधित एक पत्र सौंपा।

गढ़वाल सांसद ने कहा कि आपदा एवं एक्सट्रीम वेदर के लिहाज से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र बहुत संवेदनशील है। इसके अंतर्गत उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख मौसम केंद्र व उपकेंद्र आते हैं। इन सभी राज्यों की भौगोलिक और जलवायु की स्थितियां समान हैं।

उत्तराखंड राज्य आपदा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। यहां अकसर आपदाएं आती रहती हैं। राज्य के पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन, अत्यधिक वर्षा, बाढ़, बादल फटने की घटनाएं आम हैं। उन्होंने कहा कि आपदा की संवेदनशीलता को देखते हुए राज्य में मौसम के सटीक पूर्वानुमान के लिए प्रादेशिक मौसम केंद्र की आवश्यकता है।

यदि प्रादेशिक मौसम केंद्र स्थापित हो जाता है तो इससे राज्य में समय रहते आपदा प्रबंधन की तैयारी की जा सकेगी। उन्होंने लैंसडौन में डॉप्लर रडार की स्थापना में चल रही प्रगति के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed