फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Today Update: snow and rainfall in many areas today

उत्तराखंड मौसम : 48 घंटों में पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के आसार, देहरादून में छाए बादल

Thu, 06 May 2021 10:24 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 06 May 2021 10:24 AM IST
सार

 अगले 48 घंटों में भी राज्य के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के पूरी आसार हैं। वहीं गुरुवार को राजधानी देहरादून में बादल छाए हुए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today Update: snow and rainfall in many areas today
मौसम का मिजाज बदल गया - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और थंडर स्टार्म गतिविधियों के सक्रिय होने से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। इससे बुधवार को राजधानी दून व आसपास के इलाकों में सुबह तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई।  पर्वतीय क्षेत्रों के कई इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हुई।

विज्ञापन


उत्तराखंड मौसम अपडेटः चोखुटिया में बारिश जारी, बाखली में गधेरे का पानी सड़क पर आया
विज्ञापन


राजधानी देहरादून में बादल छाए

अगले 48 घंटों में भी राज्य के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के पूरी आसार हैं। वहीं गुरुवार को राजधानी देहरादून में बादल छाए हुए हैं। राज्य मौसम विज्ञान के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और थंडर स्टॉर्म्स गतिविधियों के सक्रिय होने की वजह से मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज बदल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


48 घंटे में भी राज्य के पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी की पूरी संभावना

पर्वतीय क्षेत्रों में आर्द्रता अधिक होने की वजह से थंडर स्टॉर्म और पश्चिमी विक्षोभ का दबाव बनने से चमोली के घाट ब्लॉक में एक साथ तीन जगहों पर बादल फटने की घटनाओं के साथ ही भारी तबाही हुई है। आने वाले 48 घंटे में भी राज्य के पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी की पूरी संभावना है।

उत्तराखंड: चौखुटिया में भारी बारिश से तबाही, कई वाहन बहे, पिथौरागढ़ में ग्लेशियर खिसकने से सड़क बंद, तस्वीरें...

सेहत के लिए ठीक नहीं मौसम का बदला मिजाज

चिकित्सा विशेषज्ञों की मानें तो मौसम का यह बदला मिजाज खांसी, सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार जैसी बीमारियों को दावत देने वाला है। चिकित्सा विशेषज्ञों की मानें तो गर्मी के मौसम में पारे में बहुत अधिक उतार-चढ़ाव से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। मौसम के इस मिजाज में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में कोरोना महामारी की मार झेल रहे लोगों के लिए खतरा बढ़ जाएगा। लिहाजा सावधानी बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed