{"_id":"6092353c2cb92415e625a127","slug":"uttarakhand-weather-forecast-today-update-rain-and-snowfall-expected-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड मौसम अपडेटः चोखुटिया में बारिश जारी, बाखली में गधेरे का पानी सड़क पर आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड मौसम अपडेटः चोखुटिया में बारिश जारी, बाखली में गधेरे का पानी सड़क पर आया
Wed, 05 May 2021 03:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 05 May 2021 03:08 PM IST
सार
सुबह 11 बजे के बाद देहरादून में अचानक मौसम खराब हो गया। आसमान में तेज गर्जना के साथ हवाएं चलने लगीं।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बाखली में गधेरे का पानी सड़क में आ गया
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के चमोली जिले में मंगलवार को तबाही मचाने के बाद आज बुधवार को राजधानी देहरादून में फिर मौसम खराब हो गया है। सुबह 11 बजे के बाद देहरादून में अचानक मौसम खराब हो गया। आसमान में तेज गर्जना के साथ हवाएं चलने लगीं। देहरादून में कुछ देर के लिए झमाझम बारिश हुई। जिसके बाद धूप निकल आई।
विज्ञापन
उत्तराखंड: चमोली की बिनसर पहाड़ी में बादल फटने से मची तबाही, मलबे में दबे कई घर, दुकानें और वाहन
विज्ञापन
वहीं अल्मोड़ा जिले के चोखुटिया में बारिश जारी है। यहां भारी बारिश के बाद ग्राम पंचायत बाखली में गधेरे (बरसाती नाला) का पानी सड़क पर आ गया। मौसम विभाग ने आज बुधवार को राज्य के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
विज्ञापन
उत्तराखंड: घाट में तीन जगह एक साथ फटा बादल, मलबे से पटा पूरा इलाका, लोगों ने भागकर बचाई जान, तस्वीरें...
बदरीनाथ धाम की चोटियों पर हुई बर्फबारी
इससे पहले चमोली जिले में मंगलवार को भी दिनभर मौसम खराब रहा। सुबह से ही जिले में हो रही बारिश और बर्फबारी देर शाम तक होती रही। बदरीनाथ धाम की चोटियों के साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, घांघरिया, रुद्रनाथ, लाल माटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में तेज बारिश हुई।
तेज बारिश के कारण आलू और गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचा है। गोपेश्वर के साथ ही जोशीमठ, पोखरी, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, घाट क्षेत्रों में बरसाती गदेरे उफान पर आ गए।
घाट में तीन जगहों पर फटा बादल, कई मकान मलबे में दबे
मंगलवार को गोपेश्वर के घाट ब्लाक में एक साथ तीन जगहों पर बादल फटने से भारी तबाही मच गई। शाम करीब साढ़े पांच बजे तेज बारिश के दौरान घाट ब्लॉक में बिनसर पहाड़ी की तलहटी में बसे चिनाडोल तोक, बैंड बाजार, गणेश नगर में एक साथ बादल फट गया। बादल फटने से पहले ही लोग सुरक्षित स्थानों पर भाग गए और भारी मात्रा में मलबा लोगों के घरों से होते हुए मुख्य बाजार में पहुंचा।
मुख्य बाजार के समीप ही स्थानीय निवासी नंदा बल्लभ के नए भवन पर सीमेंट का काम चल रहा था। मलबा आते ही मजदूर भाग गए, लेकिन नंदा बल्लभ समेत वहां के तीन लोग मलबे में ही फंस गए। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने एक घंटे तक रेस्क्यू करने के बाद उन्हें सुरक्षित निकाल लिया।
घटना के प्रत्यक्षदर्शी शंभू प्रसाद पांडे ने बताया कि तेज बारिश के दौरान बिनसर पहाड़ी की तलहटी पर तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद सभी सुरक्षित स्थानों पर चले गए और क्षण भर में ही घर मलबे में दब गए। बैंड बाजार मलबे से भर गया और कई वाहन भी मलबे में दब गए। सहकारी बैंक शाखा से होते हुए मलबा बाजार में फैल गया और यहां भी कई वाहन, घर मलबे में दब गए।