फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Update: IMD Red Alert for Next 48 Hours in Uttarakhand

उत्तराखंड मौसम अपडेट : 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना, कुछ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

Thu, 01 Jul 2021 11:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 01 Jul 2021 11:31 AM IST
सार

अगले 24 घंटे के लिए राज्य के नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Update:  IMD Red Alert for Next 48 Hours in Uttarakhand
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में राजधानी के अलावा पौड़ी और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। टिहरी, चंपावत और पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 48 घंटे में राज्य के मैदानी क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले 24 घंटे के लिए राज्य के नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने और आकाशीय बिजली गिरने की  संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए अलर्ट और शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी देहरादून में आसपास के इलाकों में गुरुवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

37.8 डिग्री रहा पारा, दूनवासियों का छूटा पसीना

राजधानी दून व आसपास के इलाकों में बुधवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री दर्ज किया गया। 15 अप्रैल के बाद तापमान का यह रिकार्ड सबसे अधिक है। 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया था। 

बुधवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री पहुंचने से जबरदस्त गर्मी रही। सूरज की तपिश देखकर लोग घरों से बाहर निकलने का साहस नहीं जुटा पाए।

विशेष परिस्थितियों में जो लोग घरों या दफ्तरों से बाहर निकले, वे पसीने से तरबतर हो गए। सूरज के तेवर सुबह आठ बजे से ही कड़े थे। आलम यह रहा कि पंखे और कूलर से भी गर्मी से निजात नहीं मिली। रात नौ बजे भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर था। 

तन झुलसाने वाली गर्मी ने किया बेहाल 

हरिद्वार में  पिछले पांच दिनों से शहर से लेकर देहात तक तन झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। तेज धूप में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। गर्मी से लोग घरों बाहर और अंदर दोनों जगह परेशान हैं। पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे रहे। आज भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नही है। 

कुछ दिनों से सुबह से गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। बुधवार को भी कोई राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। 25 जून को अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया था, जो धीरे-धीरे बढ़ता हुआ बुधवार को 40 डिग्री पहुंच गया।

दिन के समय ही नहीं रात को भी लोगों को आराम नहीं मिल रहा। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। रुड़की आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार दो-तीन जुलाई से हल्की से मध्यम बारिश की संभावना  है। तीन जुलाई को कुछ स्थानों पर आंधी भी आ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed