फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand weather Forecast Today: Snowfall and Rainfall Warning Till 16th January

उत्तराखंड: 16 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना, सर्द हवाएं बढ़ाएगी हाड़ कंपाने वाली ठंड

Tue, 14 Jan 2020 01:01 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 Jan 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather Forecast Today: Snowfall and Rainfall Warning Till 16th January
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : फाइल फोटो

प्रदेश में बारिश और बर्फबारी से फिर से ठंड में इजाफा करेगी। इस सप्ताह भी ज्यादातर इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले व मैदानी क्षेत्रों में सर्द हवाओं से ठंड में बढ़ोतरी होगी। पहाड़ों में शीतलहर चलने के आसार हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भीषण ठंड पड़ रही है। अगले कुछ दिनों में इसमें और इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बारिश, बर्फबारी का सितम बना हुआ है। 16 जनवरी तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन


तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले सभी क्षेत्रों में बर्फ गिरने का अनुमान है। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी बारिश-बर्फबारी के आसार

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पहाड़ों में बर्फबारी से प्रदेश के सभी इलाकों में सर्दी बढ़ेगी। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शीतलहर चल सकती है। निचले इलाकों में भी बारिश और पहाड़ों की सर्द हवाओं के चलते ठंड होगी।

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य के ज्यादातर इलाकों में आज (मंगलवार) भी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिर सकती है। इससे निचले इलाकों में बारिश के आसार हैं। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed