फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Weather Forecast Today News: Rainfall, snowfall and hailstorm today

उत्तराखंड : मंगलवार देर रात बदरीनाथ सहित पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी, बारिश से बुझी जंगलों की आग

Wed, 07 Apr 2021 10:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 07 Apr 2021 10:27 PM IST
सार

मंगलवार देर रात देहरादून में आंधी के साथ बारिश हुई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हुई है। मंगलवार देर रात हुई बारिश से जंगलों की आग बुझ गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today News: Rainfall, snowfall and hailstorm today
बदरीनाथ में बर्फबारी हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य के विभिन्न पर्वतीय जिलों में बुधवार को ओलावृष्टि, बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही संबंधित विभागें को अलर्ट भी जारी किया गया है।

विज्ञापन


वहीं देहरादून में मंगलवार को गर्मी ने लोगों को परेशान किया। देर रात देहरादून में आंधी के साथ बारिश हुई। बदरीनाथ, गंगोत्री, हेमकुंड सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हुई है। मंगलवार देर रात हुई बारिश से जंगलों की आग बुझ गई है।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक बुधवार को राज्य के अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 3200 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली चमकने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं भूस्खलन और सड़क अवरुद्ध होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर राज्य के संबंधित विभागों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

वहीं, देहरादून में बुधवार को आंशिक बादल छाए हैं। कुछ क्षेत्रों में गर्जन के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। देहरादून समेत मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

बारिश से जंगलों की आग बुझ गई

मसूरी में देर रात को बारिश हुई। जिससे मौसम में हल्की ठंड लौट आई है। डोईवाला में बादल छाए हैं, मौसम में कुछ ठंडक है। ऋषिकेश में भी बदल छाए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। रायवाला में मौसम गुमसुम है। हरिद्वार में बादल लगे हैं।

टिहरी में बुधवार को सुबह 5:30 बजे कुछ देर के लिए झमाझम बारिश हुई। बारिश से जंगलों की आग बुझ गई है। आग बुझने पर वन विभाग और स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है।

श्रीनगर में रात लगभग दो बजे हल्की बारिश हुई । यहां रात को तेज तूफान आया। रुद्रप्रयाग में देर रात से तड़के तक बादलों की गर्जना के साथ हल्की बारिश हुई। यमुनोत्री घाटी में देर रात से सुबह तक बादलों की गर्जना के साथ बारिश हुई। अभी बारिश थमी हुई हैं, लेकिन बारिश का मौसम बना हुआ है। थोड़ी बहुत बारिश के कारण यमुना घाटी में जंगलों की आग से छाई धुंध से राहत मिली है।

चमोली जिले में भी देर रात से बारिश हो रही है। यहां भी जंगलों की आग बुझ गई है। बारिश से गर्मी से भी राहत मिली है। बदरीनाथ, हेमकुंड सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है।

डीडीहाट में रुक रुक कर बारिश हो रही है। नैनीताल, लोहाघाट, अल्मोड़ा में हल्के बादल छाए हैं।

उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात, निचले इलाकों हल्की बारिश

पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मंगलवार रात और बुधवार को हिमपात हुआ। व्यास और दारमा घाटी के साथ ही मुनस्यारी के मल्ला जोहार में करीब चार इंच तक बर्फबारी हुई है। बुधवार को भी दिनभर मौसम खराब रहा। जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में बुधवार सुबह तेज गरज के साथ हल्की बारिश हुई। अन्य इलाकों में भी आसमान बादलों से घिरा रहा। हिमपात और हल्की बूंदाबांदी से धुंध में कुछ कमी आई है। वनों में भड़क रही आग भी नियंत्रित हुई है। 

बुधवार तड़के तीन बजे से धारचूला में हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जबकि चीन सीमा से लगे गुंजी आदि उच्च हिमालयी गांवों में बर्फबारी हुई। बर्फबारी से व्यास घाटी में चीन सीमा के लिए बन रही सड़क के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को कुछ दिक्कतें आईं। दारमा घाटी में भी हिमपात हुआ है। उधर, मुनस्यारी में मंगलवार रात से रुक-रुककर बारिश होती रही, जबकि चोटियों पर बर्फबारी हुई। मिलम में लगभग चार इंच तक हिमपात हुआ। जिले के डीडीहाट, अस्कोट, कनालीछीना, थल, मुवानी आदि स्थानों पर भी बूंदाबांदी हुई। 

जंगल की आग रुकने से धुंध में आई कमी 
पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात और निचले इलाकों में बारिश से धुंध में कुछ कमी नजर आई। मंगलवार तक जहां गहरी धुंध के कारण दृश्यता 400 मीटर तक सिमट गई थी, वहीं बुधवार की सुबह एक हजार मीटर तक स्पष्ट दिखाई दिया। हालांकि शाम को फिर से धुंध में बढ़ोतरी होने लगी थी। दूसरी ओर सभी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से वनों में तेजी से धधक रही आग की घटनाओं में भी काफी कमी आई है। बुधवार को आग लगने की एक-दो घटनाएं ही सामने आईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed