फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast: rain expected today in dehradun and many areas

उत्तराखंड: देहरादून में हुई हल्की बारिश, चमधार में 82 घंटे बाद खुला बदरीनाथ हाईवे

Sun, 08 Aug 2021 03:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 08 Aug 2021 03:41 PM IST
सार

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं तेज बौछारों के साथ भारी बारिश का अनुमान है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast: rain expected today in dehradun and many areas
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में आज रविवार को बारिश से आसार हैं। फिलहाल चारधाम यात्रा मार्ग सुचारू हैं, लेकिन गंगोत्री हाईवे अभी भी खतरनाक बना हुआ है। यहां चिन्यालीसौड़-नगुण के पास अभी भी पहाड़ से मलबा आ रहा है। पहाड़ों की रानी मसूरी में रविवार सुबह बारिश हुई है। जिससे तापमान में गिरावट आ गई है। वहीं देहरादून में दोपहर बाद हल्की बारिश हो रही है।

विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे चमधार में अभी भी बंद
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग चमधार में 82 घंटे बाद रविवार को यातायात के लिए खोल दिया गया है। वहीं चमधार में गुरुवार से मार्ग बंद था। शिवमूर्ति में दोपहर बाद हाईवे खोल दिया गया है। शिवमूर्ति में शनिवार से मार्ग बंद था।
विज्ञापन


मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं तेज बौछारों के साथ भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, कई अन्य स्थानों पर बादलों की गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी दून में हल्की से मध्यम बारिश के एक से दो दौर होने की संभावना जताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीबीपी अकादमी गेट के पास सड़क पर आया मलबा, एक घंटे ठप रहा आवागमन 
मसूरी में शनिवार को भारी बारिश के दौरान मसूरी-देहरादून आईटीबीपी गेट के पास पहाड़ से मलबा गिरने से मुख्य मार्ग पर करीब एक घंटे आवागमन ठप रहा। इस दौरान करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद जेसीबी की मदद से मलबा हटाने के बाद आवागमन शुरू हो सका।

 

स्थानीय निवासी राकेश रावत ने बताया कि बारिश के चलते पहाड़ी से बड़े बड़े बोल्डर मसूरी-देहरादून मार्ग पर आए दिन आ रहे हैं। इससे रोजाना आवागमन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को आईटीबीपी अकादमी गेट के पास सड़क पर मलबा आने से आवागमन प्रभावित रहा।

वहीं गलोगी धार के पास भी मलबा आने से मसूरी-देहरादून मार्ग आधे घंटे से अधिक समय तक बंद रहा।
 

पौड़ी के नौगांव में मलबे में दबीं चार गोशाला, 58 मवेशियों की मौत

प्रदेश के आपदा प्रबंधन मंत्री डा. धन सिंह रावत के खिर्सू ब्लाक स्थित मूल गांव नौगांव में भारी बारिश के दौरान चार गोशालाएं मलबे में दब गईं। इससे 58 मवेशियों की मौत हो गई। आपदा प्रबंधन मंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी पौड़ी विजय कुमार जोगदंडे ने गांव का निरीक्षण किया। 

नौगांव में यह घटना छह अगस्त की रात करीब एक बजे हुई। हादसे में 51 बकरियां, 4 बैल, 3 गाय व एक बछड़े की मौत हो गई और कई मवेशी घायल हो गए। नौगांव पहुंचे डीएम ने तहसील चाकीसैण के प्रभारी एसडीएम एसएस राणा को नुकसान का 24 घंटे के भीतर आंकलन कर पशुपालकों को मुआवजा देने के निर्देश दिए।

उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया। डीएम जोगदंडे ने क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग, पेयजल लाइन, पुश्ते, सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed