{"_id":"6114c9818ebc3e795623679f","slug":"uttarakhand-weather-forecast-in-many-areas-weather-is-clear","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड मौसम: दोपहर बाद देहरादून में बारिश, जोशीमठ-मलारी हाईवे का खुलने और बंद होने का सिलसिला जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड मौसम: दोपहर बाद देहरादून में बारिश, जोशीमठ-मलारी हाईवे का खुलने और बंद होने का सिलसिला जारी
Thu, 12 Aug 2021 06:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 12 Aug 2021 06:50 PM IST
सार
चीन सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे का खुलने व बंद होने का सिलसिला गुरुवार को भी जारी है।
विज्ञापन
highway
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में गुरुवार का बादल छाए हुए हैं। वहीं देहरादून में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। चारधाम यात्रा मार्गों पर भी यातायात सुचारू है। चीन सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे का खुलने व बंद होने का सिलसिला गुरुवार को भी जारी है। वहीं दोपहर बाद हुई भारी बरसात के चलते हल्द्वानी के कालाढूंगी रोड में भारी जलभराव हो गया। दुपहिया वाहन बरसात के पानी में डूबे हुए नजर आए।
विज्ञापन
मसूरी में मौसम ने ली करवट,जमकर हुई बारिश
मसूरी में गुरुवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। शहर में आधे घंटे से अधिक समय तक जमकर बारिश हुई। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर में बारिश के साथ घना कोहरा भी छा गया। साथ ही नालियां बंद होने से पानी सड़क पर बहने लगा। जिससे सड़क पर कचरा फैल गया।
विज्ञापन
सुरांईथोटा में भूस्खलन से जोशीमठ-मलारी हाईवे बंद
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कमांडर मनीष कपील का कहना है जोशीमठ-मलारी हाईवे पर सुरांईथोटा में लगातार पत्थर गिर रहे हैं। बीआरओ की जेसीबी कार्य कर रही है। फिलहाल हाईवे को खोल दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि चीन सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी हाईवे बुधवार को सुरांईथोटा में बारिश के कारण भूस्खलन होने से बंद हो गया था। बारिश बंद होने पर बीआरओ की जेसीबी हाईवे खोलने में जुटीे रहीं, लेकिन लगातार पत्थर गिरने के कारण हाईवे खोला नहीं जा सका।
इन दिनों मलारी क्षेत्र में रुक-रुककर भारी बारिश हो रही है। बुधवार दोपहर को भी बारिश हुई और इस दौरान सुरांईथोटा के पास अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा जोशीमठ-मलारी हाईवे पर आ गया, जिससे हाईवे पर सेना के साथ ही स्थानीय लोगों के वाहनों की आवाजाही भी थम गई।
सेना के जवान बारिश में ही अपने वाहनों को मौके पर छोड़कर करीब एक किलोमीटर की पैदल दूरी नापकर गंतव्य तक पहुंचे, जबकि मलारी क्षेत्र में अपने गांवों को जा रहे ग्रामीण सुरांईथोटा से आगे नहीं जा पाए। बांपा गांव के विनोद पाल ने बताया कि 15 अगस्त को बांपा के दुंपु धार में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम होना है। वे जोशीमठ से कार्यक्रम आयोजन की सामग्री को लेकर बांपा जा रहे थे, लेकिन हाईवे बंद होने से उन्हें सुरांईथोटा में ही रुकना पड़ा।