उत्तराखंड में अगले दो दिन ऐसा रहे मौसम, लोग होंगे परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में अगले दो दिन कोहरा और पाला बढ़ेगा, जिससे मौसम में नमी और ठंड बढ़ जाएगी। तीन मैदानी जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने के अनुमान मौसम विभाग ने जताए हैं।
मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। कोहरा और पाला जरूर सुबह के समय परेशान करेगा। लेकिन, दिन में धूप खिलने से सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी।
रविवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम खुल गया।
तापमान में खासी गिरावट दर्ज
हालांकि शनिवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। मौसम में ठंडक बढ़ गई, जिसके चलते ज्यादातर लोग घरों में ही कैद रहे।
रविवार सुबह से मौसम खुलना शुरू हो गया। गढ़वाल और कुमाऊं के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से ही धूप खिल गई।
इससे सर्दी से थोड़ी राहत मिली लेकिन दोपहर बाद चली ठंडी हवाओं ने फिर से ठंड बढ़ा दी। राजधानी समेत आस-पास के इलाकों में भी हल्की धूप खिली रही।