फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather: Dense Fog reduces visibility in plains temperatures drop yellow alert issued.

Uttarakhand Weather: मैदान में कोहरे से विजिबिलिटी हुई कम, तापमान गिरने से ठंड बढ़ी, येलो अलर्ट जारी

Sun, 28 Dec 2025 11:28 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून/ हरिद्वार
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून/ हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Dec 2025 11:28 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: आज प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरा छाया है। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कोहरा छाने से पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी सूखी ठंड परेशान करेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Dense Fog reduces visibility in plains temperatures drop  yellow alert issued.
हरकी पैड़ी पर छाया कोहरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में अब ठंड बढ़ गई है। आज हरिद्वार में कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम दिखी। आज कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम नए साल में बारिश-बर्फबारी का तोहफा दे सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 30-31 दिसंबर के साथ एक जनवरी को पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 

विज्ञापन


Uttarakhand: 4224 श्रमिकों को सीएम ने दी 12.89 करोड़ की सौगात, 191 सीएससी में होगी विशेष व्यवस्था
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कोहरा छाने से पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी सूखी ठंड परेशान करेगी। हालांकि 29 दिसंबर तक प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे की मार, धीमी हुई ट्रेनों की रफ्तार, वंदे भारत सहित कई ट्रेनें लेट
कोहरे की मार ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर रही है। इस वजह से शुक्रवार के देहरादून आने वाली वंदे भारत से लेकर हावडा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन देरी से पहुंची। हावड़ा से आने वाले कुंभ एक्सप्रेस 2369 शुक्रवार को समय पर दून रेलवे स्टेशन नहीं पहुंची। रात्रि 11 बजे के बाद ही ट्रेन के आने की संभावना जताई जा रही थी। इन ट्रेन को यहां दो घंटे बाद 237 के रूप में यहां से रवाना किया जाता है। ऐसे में यदि यह ट्रेन 11 बजे के करीब पहुंचती है तो यहां से रात्रि सवा एक बजे रवाना की जाएगी।

इसके अलावा वंदे भारत देहरादून रेलवे स्टेशन पर करीब 13:35 बजे पहुंचती है लेकिन यह ट्रेन 13:50 बजे करीब 15 मिनट की देरी से पहुंची। इसके अलावा अमृतसर से देहरादून आने वाली ट्रेन 4632 सुबह करीब 9:45 बजे देहरादून रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है लेकिन कोहरे की वजह से यह ट्रेन भी शुक्रवार को करीब सवा चार घंटे देरी से 14:10 बजे देहरादून रेलवे स्टेशन पहुंची।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed