फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand weather change again rain and snowfall expected

उत्तराखंड: बदला मौसम का मिजाज, मैदानी इलाकों में बारिश, चमोली और यमुनोत्री में हुई बर्फबारी

Mon, 25 Mar 2019 10:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 25 Mar 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather change again rain and snowfall expected
फाइल फोटो

एक बार फिर उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया। सोमवार को राज्य के अधिकतर मैदानी और पहाड़ी इलाके बादलों से ढके रहे। ठंडी हवाओं ने पारा गिरा दिया। वहीं देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, पौड़ी,  श्रीनगर, रुद्रपुर,  पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में बारिश शुरू हो गई। देहरादून में रुक-रुक कर लगातार झमाझम बारिश होती रही।

विज्ञापन

 

राजधानी देहरादून में आज सुबह से बादल छाए रहे, जिसके बाद करीब साढ़े दस बजे हल्की बारिश शुरू हो गई। यमुनोत्रीधाम सहित आसपास के गांवों हिमपात हुआ। वहीं यमुना घाटी में झमाझम बारिश हुई। चमोली में भी बादल छाए हैं। दोपहर बाद यहां बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई। रुद्रप्रयाग से केदारनाथ और श्रीनगर घाटी में भी बादल छाए रहे। चारधाम यात्रा के मद्देनजर इन दिनों बद्रीनाथ हाईवे पर बर्फ हटाने का काम जोर-शोर से चल रहा है। सीमा सड़क संगठन की ओर से रडांग बैंड तक हाईवे से बर्फ हटा दी गई है। बद्रीनाथ धाम यहां से 4 किमी दूर है। हाईवे पर अभी भी करीब 4 फीट बर्फ जमी है।

विज्ञापन


पर्यटन नगरी धनौल्टी समेत जौनपुर के नैनबाग आदि क्षेत्रों में सोमवार को अचानक मौसम का मिजाज बदला। दिन की शुरुआत से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे। धनौल्टी में करीब 9 बजे झमाझम बारिश शुरू हुई। वहीं नैनबाग व अन्य क्षेत्रों में करीब 11 बजे से हल्की बारिश हो रही है। धनौल्टी क्षेत्र में एक बार फिर से ठंड ने दस्तक दे दी है। बता दें कि कुछ दिनों से जौनपुर के नैनबाग सहित आसपास के क्षेत्रों में कड़क धूप खिलने से तेज गर्मी का अहसास होने लगा था। लेकिन सोमवार को क्षेत्र में हुई बारिश के कारण एक बार फिर लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चढ़ने लगा दिन का पारा, रात अभी भी सर्द

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटों में उत्तराखंड के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं अब दिन का पारा चढ़ने के साथ ही गर्मी का अहसास होने लगा है, लेकिन रात में अब भी ठंड हो रही है। इससे पहले रविवार सुबह से खिली चटख धूप ने बेहाल कर दिया था। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी और अधिक बढ़ गई।

पांच दिन के भीतर तीन डिग्री की बढ़ोतरी

राजधानी देहरादून में तेज धूप से गर्मी बढ़ने लगी है। रविवार को चटख धूप की वजह से दिन में मई-जून जैसी गर्मी का अहसास हुआ। पांच दिन के भीतर राजधानी के तापमान में करीब तीन डिग्री की बढ़ोतरी आई है। वहीं, रात का तापमान भी लगातार बढ़ता जा रहा है।
 

इस बार गर्मी का सीजन देर से शुरू हुआ लेकिन शुरुआत ही काफी गर्म नजर आ रही है। शहर में दिनभर तेज धूप और हल्की हवाओं ने जीना दूभर कर दिया है। रविवार को भी राजधानी में दिनभर तेज धूप के चलते तापमान 30.9 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि शाम को आंशिक बादल आने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पांच दिन का रिकॉर्ड देखें तो रात के तापमान भी करीब दो डिग्री और दिन के तापमान में करीब तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed