फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Bhagirathi and Kedarganga rivers freeze at Gangotri Dham forest department on high alert

Uttarakhand Weather News: गंगोत्री धाम में जमी भागीरथी और केदारगंगा नदी, पहाड़ों में तापमान में भारी गिरावट

Sat, 20 Dec 2025 01:14 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 20 Dec 2025 01:14 PM IST
सार

गंगोत्री धाम में हर दिन साफ मौसम के बावजूद भी तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। आज मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Bhagirathi and Kedarganga rivers freeze at Gangotri Dham forest department on high alert
गंगोत्री धाम में जम रही नदी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गंगोत्री धाम में इन दिनों तापमान माइनस 11 से 20 डिग्री तक जा रहा है। इस कारण भागीरथी सहित केदार गंगा पूरी तरह जम गई है। इस माइनस डिग्री के तापमान में वन विभाग के कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ ही शीतकाल में गंगोत्री नेशनल पार्क में लगातार गश्त कर वहां पर दुर्लभ वन्य जीवों की सुरक्षा का कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन

पहाड़ों में बारिश नहीं हुई है लेकिन उसके बावजूद पहाड़ों में तापमान माइनस 11 से लेकर 20 डिग्री तक जा रहा है। स्थिति यह है कि गंगोत्री धाम में हर दिन साफ मौसम के बावजूद तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

विज्ञापन


गंगोत्री नेशनल पार्क के कनखू बैरियार इंचार्ज राजवीर रावत ने बताया कि गंगोत्री धाम में भागीरथी नदी सहित केदार गंगा पूरी तरह जम चुकी है। उसमें बर्फ जमी हुई है, वहां पर नदी का पानी बर्फ के बीच से एक नाले की तरह बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi: भोजन की तलाश में बच्चों के साथ घर में घुसा भालू, सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद, ग्रामीणों में दहशत

वहीं, दूसरी ओर गंगोत्री नेशनल पार्क के कर्मचारी माइनस जीरा डिग्री से कम के तापमान में लगातार समुद्रतल से करीब तीन से चार हजार मीटर की ऊंचाई तक गोमुख और केदारताल तक गश्त कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। रावत ने बताया कि पूरी वन विभाग की टीम इन दिनों लगातार ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गश्त कर रही है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed