फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather 57 out of 204 roads closed due to landslide in Uttarakhand 147 still closed

Uttarakhand Weather: 204 बंद सड़कों में से 57 को खोला, 147 अब भी बंद, भूस्खलन से लगातार अवरुद्ध हो रही सड़कें

Tue, 09 Aug 2022 08:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 09 Aug 2022 08:02 AM IST
सार

सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को लोक निर्माण विभाग की कुल 59 सड़कें बंद हुईं जबकि 39 मार्ग एक दिन पहले से बंद थे। इस तरह कुल 98 बंद मार्गों में से 25 मार्गों को सोमवार को खोल दिया गया, जबकि 73 मार्ग अब भी बंद हैं। इसमें से नौ राज्य मार्ग, सात मुख्य जिला मार्ग, तीन अन्य जिला मार्ग और 54 ग्रामीण सड़कें बंद हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather 57 out of 204 roads closed due to landslide in Uttarakhand 147 still closed
मलबा आने से कालसी-चकराता के पास लगा लंबा जाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में बारिश के बीच सड़कों के बंद होने और खुलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को प्रदेश में कुल 204 बंद हुई सड़कों में से 57 को खोलने की कार्रवाई की गई। बंद सड़कों में 98 सड़कें लोनिवि और 106 पीएमजीएसवाई की हैं। 
विज्ञापन


सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को लोक निर्माण विभाग की कुल 59 सड़कें बंद हुईं जबकि 39 मार्ग एक दिन पहले से बंद थे। इस तरह कुल 98 बंद मार्गों में से 25 मार्गों को सोमवार को खोल दिया गया, जबकि 73 मार्ग अब भी बंद हैं। इसमें से नौ राज्य मार्ग, सात मुख्य जिला मार्ग, तीन अन्य जिला मार्ग और 54 ग्रामीण सड़कें बंद हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सोमवार को 18 मार्ग अवरुद्ध हुए, जबकि 88 मार्ग एक दिन पहले से अवरुद्ध थे। कुल 106 अवरुद्ध मार्गों में से सोमवार को 32 मार्गों को खोल दिया गया है। अन्य 74 अवरुद्ध मार्गों को खोले जाने की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को राज्य राजमार्गों पर 17 मशीनें, मुख्य जिला मार्गों पर 13, अन्य जिला मार्गों पर 15 और ग्रामीण मार्गों पर 71 मशीनें, कुल 116 जेसीबी मशीनें कार्य कर रही हैं। इसके अलावा पीएमजीएसवाई के मार्गों पर 59 मशीनें लगाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed