फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather 44 Percent more rain fell in September wreaking havoc and now it's time to leave

Uttarakhand Weather: सितंबर में 44 फीसदी अधिक बरसे बदरा, तबाही मचाकर अब आई विदाई की बेला

Fri, 26 Sep 2025 02:00 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 Sep 2025 02:00 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में दो दिन के बाद पूरी तरह से मानसून की विदाई होगी। ऐसे में मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से गर्मी अपने तेवर दिखाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather 44 Percent more rain fell in September  wreaking havoc and now it's time to leave
बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में इस साल बारिश ने जमकर कहर बरपाया। प्रदेश भर में सिर्फ सितंबर में सामान्य से 44 फीसदी बारिश दर्ज की गई। जबकि 25 सितंबर तक सबसे अधिक बारिश बागेश्वर जिले में रिकॉर्ड की गई। यहां 429 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य 251 फीसदी अधिक है। दूसरे नंबर पर देहरादून जिला रहा। यहां 450.2 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 121 फीसदी अधिक है।

विज्ञापन


उधर उत्तराखंड में दो दिन के बाद पूरी तरह से मानसून की विदाई होगी। ऐसे में मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। हालांकि पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने से मौसम सुहाना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश भर में दो दिन के बाद मानसून की विदाई होगी।
विज्ञापन


महिला से ऑनलाइन दोस्ती पड़ी महंगी: व्हाट्सएप-टेलीग्राम पर फैलाया जाल, निवेश के चक्कर में 1.10 करोड़ गंवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जबकि पर्वतीय इलाकों के कुछ हिस्सों में 28 सितंबर तक हल्की बौछार वाली बारिश होने की संभावना है। उधर मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से दिन का तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ दर्ज किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। मैदानी इलाकों के साथ पर्वतीय इलाकों के तापमान में भी इजाफा देखने को मिला। इसका असर रात के न्यूनतम तापमान पर भी पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed