{"_id":"6adb234390670654c3054ed7","slug":"morari-bapu-ram-katha-in-kedarnath-end-of-first-phase-of-bharat-swastik-yatra-uttarakhand-news-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: आज केदारनाथ में मोरारी बापू की रामकथा, भारत स्वस्तिक यात्रा के पहले चरण का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: आज केदारनाथ में मोरारी बापू की रामकथा, भारत स्वस्तिक यात्रा के पहले चरण का समापन
Fri, 23 Oct 2026 02:36 PM IST
Renu Saklani
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:36 PM IST
सार
कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत स्वस्तिक यात्रा के पहले चरण का समापन आज केदारनाथ में होगा। श्रीरामचरितमानस के मर्मज्ञ संत मोरारी बापू यहां रामकथा करेंगे। यात्रा का दूसरा चरण 14 नवंबर से गुजरात में शुरू होगा।
विज्ञापन
मोरारी बापू
- फोटो : ANI
विस्तार
श्रीरामचरित मानस के मर्मज्ञ संत मोरारी बापू आज केदारनाथ में रामकथा करेंगे। इस कथा के साथ ही भारत स्वस्तिक यात्रा का पहला चरण समाप्त हो जाएगा। मोरारी बापू ने 10 अक्तूबर को कन्याकुमारी से भारत स्वस्तिक यात्रा की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: मुझे साइडलाइन कौन कह रहा है? प्रेसकांफ्रेंस में पूछे गए सवाल पर पूर्व सीएम निशंक ने दिया जवाब
विज्ञापन
यह यात्रा कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तरप्रदेश, जम्मू के पवित्र तीर्थस्थलों से गुजरते हुए केदारनाथ पहुंची है। केदारनाथ में रामकथा के बाद यात्रा का पहला चरण समाप्त हो जाएगा। यात्रा का दूसरा चरण 14 नवंबर से गुजरात से शुरू होगा जिसका समापन जगन्नाथ पुरी में होगा।
विज्ञापन