{"_id":"6b09a4d44ac608e5780f2051","slug":"uttarakhand-voters-with-duplicate-entries-to-be-identified-via-software-continuous-campaign-will-be-run-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: दोहरे नाम वाले मतदाताओं की सॉफ्टवेयर से होगी जांच, त्रुटि सुधार के लिए निरंतर चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: दोहरे नाम वाले मतदाताओं की सॉफ्टवेयर से होगी जांच, त्रुटि सुधार के लिए निरंतर चलेगा अभियान
Fri, 27 Nov 2026 09:14 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 27 Nov 2026 09:14 PM IST
सार
एसएसआर के तहत मतदाताओं की किसी भी प्रकार की त्रुटि को ठीक करने के लिए दावे, आपत्तियों को दर्ज करने की अवधि तक निरंतर अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विस्तार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रदेश में चल रहे अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि जो दोहरे मतदाता होंगे, उनकी जांच आयोग के डीएसई सॉफ्टवेयर के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दलों को बताया कि एसएसआर के तहत मतदाताओं की किसी भी प्रकार की त्रुटि को ठीक करने के लिए दावे, आपत्तियों को दर्ज करने की अवधि तक निरंतर अभियान चलता रहेगा। उन्होंने दलों से अपील की कि मतदाताओं के नाम आदि में त्रुटियों को ठीक करने के लिए बीएलए के माध्यम से भी फॉर्म-8 भरे जाएं। यह भी अवगत कराया कि प्रदेश में ऐसे मतदाता जिनका नाम दो स्थानों पर दर्ज है, उन्हें डीएसई के माध्यम से चिह्नित कर नियमानुसार जांच कर निस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन
UK Top News: कैबिनेट के बड़े फैसले, आपदा प्रबंधन दिवस पर सीएम की घोषणाएं, आशाओं के लिए राहत की खबर
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों को बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 12 नवंबर से अब तक फॉर्म-6 लगभग 50 हजार, फॉर्म-7 लगभग 8000 एवं फॉर्म-8 के 43 हजार आवेदन मिल चुके हैं। 11 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय निर्धारित किया गया है। 28 दिसंबर तक दावे-आपत्तियों की सुनवाई की जाएगी। चार जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी से राजकुमार पुरोहित, अरविंद जैन, कांग्रेस से मनोज रावत, बीएसपी से सतेंद्र सिंह, आम आदमी पार्टी से सीपी सिंह एवं सीपीआई (एम) से अनंत आकाश उपस्थित रहे।
