{"_id":"5e180fa28ebc3e880f004f34","slug":"uttarakhand-viral-audio-case-joint-secretary-can-be-suspend","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑडियो प्रकरण पर संयुक्त सचिव से जवाब-तलब, हो सकती है निलंबन की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑडियो प्रकरण पर संयुक्त सचिव से जवाब-तलब, हो सकती है निलंबन की कार्रवाई
Fri, 10 Jan 2020 11:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
ऑडियो प्रकरण में शिक्षा विभाग से हटाए गए संयुक्त सचिव कविंद्र सिंह को सचिवालय प्रशासन विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनसे एक हफ्ते में जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हो सकती है। प्रभारी सचिव एसएडी भूपाल सिंह मनराल ने नोटिस जारी करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जवाब आने के बाद ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
सीबीएससी स्कूल की एनओसी और मान्यता दिलाने के नाम पर लेनदेन को लेकर संयुक्त सचिव का एक ऑडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस ऑडियो पर सचिव विद्यालयी शिक्षा मीनाक्षी सुंदरम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संयुक्त सचिव को विभाग से हटाकर एसएडी को समर्पित कर दिया था। साथ ही अपर मुख्य सचिव एसएडी से प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने की सिफारिश की थी। इसके बाद संयुक्त सचिव पर कार्रवाई की तलवार लटक गई थी।
विज्ञापन
इस बीच उत्तराखंड सचिवालय संघ ने सचिवालय प्रशासन विभाग से ऑडियो प्रकरण पर कोई भी कार्रवाई करने से पहले निष्पक्ष जांच करने की मांग की थी। इसके बाद विभाग की ओर से संयुक्त सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। उनसे एक हफ्ते में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
सचिव एसएडी भूपाल सिंह मनराल ने कहा कि नोटिस के जवाब के आधार पर जांच कराये जाने पर निर्णय लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, संयुक्त सचिव का जवाब संतोषजनक नहीं पाये जाने पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी हो सकती है।