{"_id":"60a7848660204770b3294584","slug":"uttarakhand-villagers-threaten-mla-deshraj-karnwal-video-goes-viral-case-on-five-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की : विधायक कर्णवाल से अभद्रता में पांच पर मुकदमा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की : विधायक कर्णवाल से अभद्रता में पांच पर मुकदमा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी वीडियो
Fri, 21 May 2021 03:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 21 May 2021 03:43 PM IST
सार
बुधवार को विकास कार्यों के संबंध में जानकारी लेने पहुंचे थे। इस दौरान वह ग्रामीणों से विकास कार्यों के बारे में जानकारी ले रहे थे। इस बीच कुछ ग्रामीणों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विधायक देशराज कर्णवाल के लिए अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में विधायक के निजी सचिव की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी। पुलिस केस दर्ज कर वायरल वीडियो में अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करने वालों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
झबरेड़ा थाना क्षेत्र के भगतोवाली गांव में विधायक देशराज कर्णवाल बुधवार को विकास कार्यों के संबंध में जानकारी लेने पहुंचे थे। इस दौरान वह ग्रामीणों से विकास कार्यों के बारे में जानकारी ले रहे थे। इस बीच कुछ ग्रामीणों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
साथ ही अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया था। इसका किसी ग्रामीण ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था, जो देखते देखते ही वायरल हो गया था। बृहस्पतिवार को इस मामले में विधायक के निजी सचिव जितेंद्र की ओर से झबरेड़ा थाने में तहरीर दी गई।
विज्ञापन
एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पंकज, महकार और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही वायरल वीडियो में अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करने वाले तीन अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है। दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर वीडियो को भड़काऊ पोस्ट के साथ शेयर करने पर भगतोवाली निवासी अंकित का चालान कर दिया गया है।