फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand Vidhan Sabha backdoor recruitment Investigation: Expert committee seized documents

विधानसभा में बैकडोर भर्तियों की जांच: विशेषज्ञ समिति ने कई घंटे की पड़ताल, कब्जे में लिए दस्तावेज

Tue, 06 Sep 2022 11:19 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Sep 2022 11:19 AM IST
सार

विधानसभा में कर्मचारियों की नियुक्ति और पदोन्नति के मामले की जांच को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित की है।

विज्ञापन
uttarakhand Vidhan Sabha  backdoor recruitment Investigation: Expert committee seized documents
जांच पड़ताल(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा में बैकडोर भर्तियों की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति ने संबंधित दस्तावेज कब्जे में ले लिया। विधानसभा सचिवालय सेवा नियमावली के आधार पर समिति भर्तियों से संबंधित पत्रावलियों की पड़ताल कर रही है। सोमवार को समिति के अध्यक्ष डीके कोटिया और सदस्य सुरेंद्र सिंह रावत ने जांच की।

विज्ञापन


विधानसभा में कर्मचारियों की नियुक्ति और पदोन्नति के मामले की जांच को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित की है। समिति 2012 से 2022 के बीच हुई भर्ती व पदोन्नति संबंधित दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


Paper Leak Case: अंडरग्राउंड मास्टरमाइंड मूसा पर बढ़ेगी इनामी राशि, गैरजमानती वारंट के साथ कुर्की की भी तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 से विधानसभा में अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्तियों के लिए उत्तराखंड विधानसभा सेवा नियमावली लागू हुई थी। हालांकि इसमें 2015 से 2016 में संशोधन किया गया। 2000 से 2011 तक उत्तर प्रदेश विधानसभा सेवा नियमावली लागू थी।

जांच में इस बात पर विशेष फोकस रहेगा कि भर्तियों और पदोन्नतियों में विधानसभा सेवा नियमावली के प्रावधानों का पालन हुआ या नहीं। उधर, विधानसभा में भर्तियों की जांच चलने के साथ ही बाहरी लोगों के प्रवेश को लेकर सख्ती बरती जा रही है। बिना परिचय पत्र किसी को भी विधानसभा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। 

समिति के सदस्य नयाल आज से पहुंचेंगे

विशेषज्ञ समिति के सदस्य अवनेंद्र सिंह नयाल उत्तराखंड से बाहर हैं, जिससे वे अभी तक जांच में शामिल नहीं हुए हैं। मंगलवार को उनके विधानसभा पहुंचने की संभावना है। दो दिनों से समिति के अध्यक्ष डीके कोटिया और सदस्य सुरेंद्र सिंह रावत ही फाइलों की जांच कर रहे हैं। 

उप सचिव हेमचंद्र पंत को सचिव का दायित्व

विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल की अवकाश अवधि तक उप सचिव हेमचंद्र पंत को सचिव के नैतिक कार्यों का दायित्व दिया गया। पंत को नीतिगत निर्णय लेने का अधिकार नहीं होगा। साथ ही वित्त से संबंधित कार्य व निर्णय विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति से करेंगे। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश जारी किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed